पलामू में नक्‍सलियों के खिलाफ बड़ी सफलता, 4 रायफल-7 कारतूस व 6 वर्दी बरामद

Jharkhand. केंद्रीय रिजर्व सुरक्षा बल की 134वीं बटालियन के नेतृत्व में नक्सलियों के खिलाफ अभियान में पलामू पुलिस भी साथ थी।

By Sujeet Kumar SumanEdited By: Publish:Wed, 21 Aug 2019 11:42 AM (IST) Updated:Wed, 21 Aug 2019 03:52 PM (IST)
पलामू में नक्‍सलियों के खिलाफ बड़ी सफलता, 4 रायफल-7 कारतूस व 6 वर्दी बरामद
पलामू में नक्‍सलियों के खिलाफ बड़ी सफलता, 4 रायफल-7 कारतूस व 6 वर्दी बरामद
पलामू, जासं। पलामू जिले में सुरक्षा बलों को नक्सलियों के खिलाफ बड़ी कामयाबी मिली है। पलामू पुलिस व 134 सीआरपीएफ की संयुक्त कार्रवाई में मंगलवार की रात हैदरनगर थाना क्षेत्र  में नक्सली संगठन जेजेएमपी से जुड़े अपराधी रवींद्र पासवान व बाबूलाल राम को गिरफ्तार किया गया है। इनकी निशानदेही पर पुलिस दल ने बुधवार तड़के कराई पहाड़ से चार देसी राइफल, सात कारतूस व एक देसी पिस्टल और छह सेट नक्सली वर्दी बरामद किया है। यह जानकारी पलामू क्षेत्र के डीआइजी विपुल शुक्ला दी है।

वे बुधवार को पुलिस अधीक्षक कार्यालय में संवाददाताओं से बात कर रहे थे। उन्होंने बताया कि पलामू एसपी अजय लिंडा को मिली गुप्त सूचना के आधार पर मंगलवार की रात हैदरनगर थाना क्षेत्र के बंशी से चोरी की बाइक के साथ उक्त दोनों अपराधियों को गिरफ्तार किया गया था। पूछताछ में दोनों ने कराई पहाड़ में अन्य हथियार छुपाने की जानकारी दी थी। इसी सूचना पर की गई कारवाई में पुलिस बल को यह सफलता मिली।
chat bot
आपका साथी