एसडीपीओ कार्यालय में मनी भगवान बिरसा की जयंती

हुसैनाबाद हुसैनाबाद के अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी विजय कुमार के कार्यालय परिसर में भगवान बिरसा की जयंती बड़े ही धूमधाम के साथ मनाया गया।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 16 Nov 2019 06:50 PM (IST) Updated:Sun, 17 Nov 2019 06:15 AM (IST)
एसडीपीओ कार्यालय में मनी भगवान बिरसा की जयंती
एसडीपीओ कार्यालय में मनी भगवान बिरसा की जयंती

संवाद सूत्र, हुसैनाबाद : हुसैनाबाद के अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी विजय कुमार के कार्यालय परिसर में भगवान बिरसा की जयंती धूमधाम से मनाई गई। जयंती में एसडीपीओ विजय कुमार, दंडाधिकारी आफताब आलम सहित कई अनुमंडल के कर्मचारियों ने भगवान बिरसा मुंडा के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर मनाई। मौके पर एसडीपीओ विजय कुमार ने कहा कि बिरसा मुंडा की जयंती पूरे झारखंड में सरकारी, गैर सरकारी कार्यालय सहित विद्यालय में मनाई जा रही है। उन्होंने कहा कि बिरसा मुंडा की जयंती पर राज्य की स्थापना की गई थी। बिरसा मुंडा के सपने को साकार कर रहा है। उन्होंने कहा कि झारखंड को भारत में स्थान दिलाने का अहम भूमिका भगवान बिरसा ने की थी। लोकतंत्र को मजबूत करना ही बिरसा मुंडा के त्याग का मुख्य उद्देश्य पूरा होगा। दंडाधिकारी आफताब आलम ने भी भगवान बिरसा मुंडा के जीवनी पर प्रकाश डाला। उन्होंने शत-प्रतिशत मतदाताओं को भयमुक्त होकर मतदान करने की अपील की है।

इस मौके पर मुख्य रुप से एएसआइ रवि संजय टोपो, रिडर सुहैल खां, भीम दयाल रमन, सुदर्शन प्रसाद, कृष्णा ठाकुर, अशीष रंजन, अनिल कुमार, राजेश कुमार, संतोष कुमार, हरि कुमार, सचिन कुमार, विजय प्रसाद, मुकेश कुमार, सतेंद्र प्रसाद, असेंद्र प्रसाद, ब्रजेश कुमार सिंह सहित कई लोग जयंती के मौके पर भगवान बिरसा को पुष्पांजलि अर्पित की।

chat bot
आपका साथी