जदयू को राष्ट्रीय पार्टी बनाना लक्ष्य : मंत्री

पंडवा : गांव, पंचायत, प्रखंड व राज्य स्तर पर जदयू कार्यकर्ता सम्मेलन के माध्यम से कार्यकर्ताओं को

By JagranEdited By: Publish:Fri, 15 Sep 2017 05:59 PM (IST) Updated:Fri, 15 Sep 2017 05:59 PM (IST)
जदयू को राष्ट्रीय पार्टी बनाना लक्ष्य : मंत्री
जदयू को राष्ट्रीय पार्टी बनाना लक्ष्य : मंत्री

पंडवा : गांव, पंचायत, प्रखंड व राज्य स्तर पर जदयू कार्यकर्ता सम्मेलन के माध्यम से कार्यकर्ताओं को जागरूक व पार्टी को मजबूत किया जाएगा। राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार के नेतृत्व में जदयू को राष्ट्रीय पार्टी की मान्यता दिलाया जाएगा। मिशन को ले पूरे राज्य में जदयू की नीति को जन-जन तक पहुंचाया जाएगा। उक्त बातें बिहार सरकार के जल संसाधन मंत्री राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन ¨सह ने कही। वे शुक्रवार को मेदिनीनगर जाने के क्रम में पंडवा में पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे।

उन्होंने कहा कि पूर्व में जदयू राष्ट्रीय पार्टी थी। फिर से राष्ट्रीय पार्टी की मान्यता के लिए चार राज्यों में जीतना जरूरी है। इसे लेकर पूरे झारखंड में सम्मेलन व सदस्यता अभियान चलाया जा रहा है। झारखंड में पार्टी के विस्तार व जीत की काफी संभावना है। मौके पर पूर्व मंत्री सुधा चौधरी, जिला उपाध्यक्ष मुश्ताक अहमद, जनार्दन मेहता, पाटन अध्यक्ष रहमतुल्लाह अंसारी, पंडवा अध्यक्ष उमाकांत महतो, एचएमकेपी अध्यक्ष प्रमोद सोनी, र¨वद्र ¨सह, ¨चटू मेहता, सुनील महतो, नंदकुमार मेहता, चंदेश्वर पासवान, गोपाल मेहता, रमेश पासवान व दिलीप मेहता आदि मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी