जिले में एकमुश्त मिले 67 संक्रमित

संवाद सहयोगी मेदिनीनगर पलामू में कोरोना संक्रमण का मामला बढ़ गया है। एकमुश्त 67 कोरोना

By JagranEdited By: Publish:Thu, 23 Jul 2020 07:49 PM (IST) Updated:Thu, 23 Jul 2020 07:49 PM (IST)
जिले में एकमुश्त मिले 67 संक्रमित
जिले में एकमुश्त मिले 67 संक्रमित

संवाद सहयोगी, मेदिनीनगर : पलामू में कोरोना संक्रमण का मामला बढ़ गया है। एकमुश्त 67 कोरोना संक्रमितों की पुष्टि हुई है। बुधवार की रात जारी रिपोर्ट में यह लोग संक्रमित पाए गए हैं। पलामू के सिविल सर्जन डॉ. जॉन एफ केनेडी ने बताया कि बुधवार की रात 432 लोगों की रिपोर्ट रांची से आई। इसमें 64 संक्रमित पाए गए हैं। संक्रमित शहर, सदर, हरिहरगंज, पांकी, हुसैनाबाद, मनातू व लेस्लीगंज प्रखंड के हैं। उन्होंने बताया अधिकतर संक्रमित कंटेनमेंट जोन के हैं। इसके अलावा तीन अन्य लोग भी कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। लोगों को घबराने की जरूरत नहीं है, बेहतर उपचार के बाद कुछ ही दिनों में सब स्वस्थ हो कर घर जाएंगे। लोग शारीरिक दूरी बना कर रहें। कोरोना संक्रमण से बचाव से संबंधित सरकारी निर्देशों का पालन करें। मालूम हो कि 67 नए मरीजों की पुष्टि के साथ पलामू में संक्रमितों का आंकड़ा 192 पहुंच गया है। इसमें 108 लोगों ने बेहतर उपचार के बदौलत कोरोना को मात दी और स्वस्थ होकर घर जा चुके हैं।

chat bot
आपका साथी