पलामू में सड़क हादसा, बस-कार की टक्कर में दो घायल Palamu News

मेदिनीनगर से 6 किलोमीटर दूर बस व कार में टक्कर हो गई। इसमें 2 लोग घायल हो गए। घटना चियांकी जोरकट सीआरपीएफ कैम्प से 100 मीटर पीछे मोड़ के पास हुई।

By Alok ShahiEdited By: Publish:Tue, 24 Sep 2019 11:44 AM (IST) Updated:Tue, 24 Sep 2019 12:43 PM (IST)
पलामू में सड़क हादसा, बस-कार की टक्कर में दो घायल Palamu News
पलामू में सड़क हादसा, बस-कार की टक्कर में दो घायल Palamu News

पलामू, जेएनएन। पलामू जिला मुख्यालय मेदिनीनगर से 6 किलोमीटर दूर  बस व कार में  टक्कर हो गई। इसमें 2 लोग घायल हो गए। घटना चियांकी जोरकट सीआरपीएफ कैम्प से 100 मीटर पीछे मोड़ के पास हुई। घटना में जान की क्षति नहीं हुई है। सूबे के पूर्व मंत्री केएन त्रिपाठी के प्रतिनिधि विवेका त्रिपाठी की कार बताई जाती है। सूचना मिलते ही पुलिस स्थल पर पहुंचकर दोनों वाहनों को जब्‍त कर लिया हैं। पुलिस मामले की जांच में जुट गई।

chat bot
आपका साथी