कर्मियों को बेहतर कार्यशैली का पढ़ाया पाठ

मेदिनीनगर : पलामू के प्रमंडलीय आयुक्त राजीव अरुण एक्का ने गुरुवार की शाम सभागार में प्रमंडल के तीनो

By Edited By: Publish:Thu, 08 Dec 2016 09:33 PM (IST) Updated:Thu, 08 Dec 2016 09:33 PM (IST)
कर्मियों को बेहतर कार्यशैली का पढ़ाया पाठ

मेदिनीनगर : पलामू के प्रमंडलीय आयुक्त राजीव अरुण एक्का ने गुरुवार की शाम सभागार में प्रमंडल के तीनों जिला के चयनित प्रशिक्षणार्थियों को प्रशिक्षण दिया। यह कार्यक्रम लीड कैरियर के तहत संचालित किया गया है। प्रशिक्षण के चौथे दिन गुरुवार को आयुक्त ने कर्मियों को बेहतर कार्यपद्धति की शिक्षा दी। उन्होंने प्रशिक्षणार्थियों को संसाधन के सदुपयोग, बेहतर प्रबंधन, कार्य निष्पादन में सजगता समेत अन्य महत्वपूर्ण जानकारियां दी। कहा कि प्रशिक्षण से प्राप्त जानकारी को व्यवहारिक रूप देना होगा। इससे कार्यसंस्कृति बेहतर होगी। कहा कि वर्तमान दौर बहुमुखी प्रतिभा प्रस्तुत करने का है। ¨सगल ¨वडो पर कार्य किए जा रहे हैं। इसलिए कार्य के क्षेत्र में हर तरह की निपुणता जरूरी है। प्रशिक्षण का समापन शुक्रवार को होगा।

chat bot
आपका साथी