नंद के आनंद भयो..जय कन्हैया लाल की.

हुसैनाबाद, पलामू : हुसैनाबाद अनुमंडल क्षेत्र में कृष्ण जन्मोत्सव बड़े धूमधाम से मनाया जा रहा है। गुरु

By Edited By: Publish:Thu, 25 Aug 2016 09:28 PM (IST) Updated:Thu, 25 Aug 2016 09:28 PM (IST)
नंद के आनंद भयो..जय कन्हैया लाल की.

हुसैनाबाद, पलामू : हुसैनाबाद अनुमंडल क्षेत्र में कृष्ण जन्मोत्सव बड़े धूमधाम से मनाया जा रहा है। गुरुवार की शाम से ही ग्रामीण व शहरी क्षेत्र के मंदिर व ठाकुरबाड़ी में कृष्ण जन्मोत्सव पर भक्तों की भीड़ उमड़ पड़ी। इस मौके पर श्रद्धालु युवा, युवती, महिला व पुरुषों ने व्रत रख मध्य रात्रि के आस पास मंदिरों में पूजा अर्चना की। इससे लोग काफी उत्साहित दिखे। हैदरनगर के श्रीराम जानकी मंदिर, चौक बाजार शिव मंदिर, बड़ा शिवाला शिव मंदिर के अलावा बभंडी, हैदरनगर देवी धाम आदि जगहों पर भगवान कृष्ण का जन्मोत्सव धूमधाम के साथ मनाया गया। मौके पर मंदिरों में भजन-कीर्तन का भी आयोजन किया गया। गायकों ने भगवान कृष्ण के कई भजन गाकर माहौल को भक्तिमय बना दिया। महिलाओं ने भी भगवान कृष्ण के जन्म होने पर सोहर गाया। इसमें ऐ ललना घरे घरे बाजे ला बधईया की कृष्ण जी जन्म लेले हो.. कंहवा कन्हैया जी जन्म लेले कंहवा आनंद भईले हो.. कंहवा से गंगा निकले ली कंहवा पसरेली हो..आदि कई मनमोहक सोहर गाकर माहौल को और खुशनुमा बना दिया। मौके पर मंदिर के पुजारी अरूण कुमार दुबे, झारखंड पीठाधिश्वर गो¨वदाचार्य जी महराज आदि ने वैदिक मंत्रोचारण के साथ भगवान कृष्ण का जन्मोत्सव मनाया। भगवान का जन्म मध्य रात्रि को हुआ। इसके लिए उमड़े श्रद्धालु शाम से ही मंदिर में पूजा अर्चना के लिए जुट गए थे। सांस्कृतिक कार्यक्रम के कलाकारों ने भी वाद्य यंत्र से भगवान कृष्ण के जन्मदिन की बधाई पर अपनी धुन बजाते देखे गए।

chat bot
आपका साथी