खाता नहीं होने से मजदूरों को नहीं मिल रही मजदूरी

डंडइ : प्रखंड के बौलिया वनक्षेत्र में पौधरोपण कर रहे मजदूरों को बैंक में खाता नहीं होने के कारण मजद

By Edited By: Publish:Tue, 26 Jul 2016 09:32 PM (IST) Updated:Tue, 26 Jul 2016 09:32 PM (IST)
खाता नहीं होने से मजदूरों को नहीं मिल रही मजदूरी

डंडइ : प्रखंड के बौलिया वनक्षेत्र में पौधरोपण कर रहे मजदूरों को बैंक में खाता नहीं होने के कारण मजदूरी लेने के लिए परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। पौधरोपण में लगे मजदूरों का खाता बैंक में नहीं है। जिस कारण इन्हें मजदूरी नहीं मिल पा रही है। मजदूर मजदूरी के लिए दर दर भटक रहे हैं। इसमें लगे मजदूर बीरेंद्र पासवान, सदीक अंसारी, रामचंद्र पासवान, फातमा बीबी, रवींद्र पासवान, राजेश पासवान, जीतन पासवान, रमती देवी, रामप्रवेश पासवान, देवाशीष पासवान, मनीष यादव, धर्मेन्द्र यादव आदि ने बताया कि बैंक में खाता नहीं रहने के कारण मजदूरी नहीं मिल रहा है। जिस कारण घर चलाने में काफी मुश्किल हो रहा है। हम सभी रोज कमाने व खाने वाले है अगर मजदूरी नहीं मिलेगा तो बाल बच्चे क्या खाएंगे। मजदूरों ने वन विभाग के अधिकारियों से बकाया मजदूरी दिलाने की मांग की है।

chat bot
आपका साथी