तरहसी में बैनर-पोस्टर जब्त

तरहसी : तरहसी थाना क्षेत्र में आदर्श आचार संहिता उल्लंघन को रोकने के लिए तरहसी में अभियान चलाया गया।

By Edited By: Publish:Wed, 25 Nov 2015 07:41 PM (IST) Updated:Wed, 25 Nov 2015 07:41 PM (IST)
तरहसी में बैनर-पोस्टर जब्त

तरहसी : तरहसी थाना क्षेत्र में आदर्श आचार संहिता उल्लंघन को रोकने के लिए तरहसी में अभियान चलाया गया। तरहसी के बीडीओ संतोष गुप्ता व थाना प्रभारी विजयचंद्र चौधरी ने दलबल के साथ पूरे प्रखंड क्षेत्रों में अभियान का नेतृत्व किया। इसमें आचार संहिता उल्लंघन करने वाले बैनर, पोस्टर, होर्डिंग आदि को जब्त किया। दोनों ने कहा कि आचार संहिता का उल्लंघन करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। उनके विरुद्ध सीधे कार्रवाई की जाएगी। यह अभियान पंचायत के सोनपुरा, नौगढ़, उदयपुरा वन समेत कई पंचायतों में चला। समाचार लिखे जाने तक अभियान जारी था। प्रत्याशियों को कहा गया कि बिना अनुमति के पोस्टर-बैनर नहीं लगाएं।

chat bot
आपका साथी