सदर बीडीओ ने किया अमानत नदी छठ घाट का निरीक्षण

मेदिनीनगर : महान व पवित्र त्योहार छठ के नजदीक आते ही प्रशासनिक पदाधिकारियों ने छठ घाटो का निरीक्षण

By Edited By: Publish:Sun, 26 Oct 2014 12:50 AM (IST) Updated:Sun, 26 Oct 2014 12:50 AM (IST)
सदर बीडीओ ने किया अमानत नदी छठ घाट का निरीक्षण

मेदिनीनगर : महान व पवित्र त्योहार छठ के नजदीक आते ही प्रशासनिक पदाधिकारियों ने छठ घाटो का निरीक्षण शुरू कर दिया है। पलामू के उपायुक्त कृपानंद झा के निर्देश पर शनिवार को सदर प्रखंड विकास पदाधिकारी जुल्फेकार अंसारी ने अमानत नदी छठ घाट का निरीक्षण किया। इस दौरान नदी में पानी, साफ-सफाई आदि का जायजा लिया। बीडीओ साफ-सफाई से संतुष्ट दिखे। पाया कि अमानत नदी में छठ की तैयारी की जारी है। नदी के चारो ओर साफ-सफाई हो रही है।

बीडीओ ने कहा कि और सफाई की जरूरत है। घाट की कमी को दूर किया जाएगा। साफ-सफाई व अन्य व्यवस्था को दुरूस्त करने के लिए प्रशासन प्रयासरत है। छठ के दौरान श्रद्धालुओं को किसी तरह की परेशानी नहीं होने दी जाएगी। छठ के दौरान किए जा रहे संगठनों के कार्य सराहनीय है। बीडीओ ने बताया कि पलामू डीसी के निर्देश पर छठ घाट का निरीक्षण किया जा रहा है। मौके पर सिंगरा मुखिया उमेश पासवान, पंचायत सेवक सुनील कुमार आदि उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी