जिप अध्यक्ष ने की अग्नि पीड़ितों से भेंट

By Edited By: Publish:Sat, 19 Apr 2014 11:04 PM (IST) Updated:Sat, 19 Apr 2014 11:04 PM (IST)
जिप अध्यक्ष ने की अग्नि पीड़ितों से भेंट

पाटन, पलामू : पलामू की जिप अध्यक्ष अनिता देवी ने पाटन में दो दिन पूर्व अगलगी से प्रभावित किसानों से मुलाकात की। तथा घटनास्थल पर जाकर नुकसान का जायजा लिया। उनके साथ समाजसेवी सुनील पासवान, जिप सदस्य रमेश सिंह व पूर्वी के सूरज मोची के अलावा पंसस रामप्रवेश प्रसाद उर्फ टूनू राज उपस्थित थे। इस अवसर पर जिप अध्यक्ष ने कहा कि क्षेत्र में लगातार सुखाड़ व अकाल से किसानों की स्थिति दयनीय है। अकाल की क्षतिपूर्ति के लिए वर्तमान सरकार द्वारा अब तक कोई कदम नहीं उठाया गया। ऐसी स्थिति में आग जैसी दुर्घटना के शिकार किसानों को यथाशीघ्र मुआवजा मिलना चाहिए। प्रभावितों में साबिर अंसारी, ताबिर अंसारी, सुरेंद्र प्रजापति समेत अन्य प्रभावित किसान घटनास्थल पर मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी