कार के धक्के से दो बच्चे घायल

By Edited By: Publish:Fri, 18 Apr 2014 11:43 PM (IST) Updated:Fri, 18 Apr 2014 11:43 PM (IST)
कार के धक्के से दो बच्चे घायल

चैनपुर, पलामू : चैनपुर स्थित कश्यप मुहल्ला में सड़क पर खेल रहे दो बच्चे कार के धक्के से घायल हो गया। घटना में चैनपुर निवासी प्रदीप कुमार का आठ वर्षीय पुत्र विकास कुमार व संतोष कश्यप का नौ वर्षीय पुत्र ऋतिक कुमार गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को इलाज के लिए मेदिनीनगर सदर अस्पताल मे लाया गया। प्राथमिक इलाज के बाद बच्चों की गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें रांची रेफर कर दिया गया। कार (जेएच 03एच 5464) वार्ड सदस्य वीरेंद्र कमलापुरी की बताई जाती है। वीरेंद्र ने बताया कि उन्होंने गाड़ी को बनाने के लिए शमशेर मिस्त्री को दिया था। स्थानीय लोगों ने बताया कि गाड़ी को चैनपुर निवासी रकीब खलीफा चला रहा था। सूचना पर चैनपुर पुलिस कार को जब्त कर थाना ले आई है। मामले की छानबीन की जा रही है।

chat bot
आपका साथी