हक का पैगाम देता है इस्लाम

By Edited By: Publish:Tue, 15 Apr 2014 06:59 PM (IST) Updated:Tue, 15 Apr 2014 06:59 PM (IST)
हक का पैगाम देता है इस्लाम

पाकी, पलामू : पांकी प्रखंड मुख्यालय के मस्जिद चौक पर हजरत इलाही यार शाह दाता रहमतुल्लाह अलैह का सालाना उर्स का आयोजन किया गया।मौके पर जाने ईमान काफ्रेंस का आयोजन किया गया। मौके पर हजरत इलाही यार शाह दाता के सालाना उर्स के मौके पर सैकड़ों अकीदमंदों ने मजार पर चादरपोशी की। मौके पर जान-ए-ईमान काफ्रेंस का आयोजन हुआ इसमें उलमाए-ए-कराम ने दीन-ए-इस्लाम की राह को सबसे अच्छा व बेहतर बताया। कहा कि मजहब-ए-इस्लाम ईमान की तहफ्फुज का पैगाम देता है। ईमान की सलामती ही हक की राह है। इस पर चलकर ही समाज में अमन की फिजां कायम की जा सकती है। यहां भेदभाव, जात-पात, उंच-नीच का कोई स्थान नहीं है। अल्लाह के नजदीक अल्लाह व उसके रसूल के बताए मार्ग पर चलने वाला ही सबसे बेहतर होता है। उर्स कार्यक्रम का उद्घाटन पाकी विधायक सह जेएसएमडीसी अध्यक्ष विदेश सिंह ने फीता काटकर किया। मौके पर श्री सिंह ने कहा कि जलसा व यज्ञ जैसे आयोजनों से वातावरण शुद्ध होता है। वक्त-वक्त पर मजहबी व धार्मिक आयोजन होते रहने चाहिए। पाकी धार्मिक एकता मिसाल है। सभी समुदाय के लोग एक दूसरे के आयोजन में हिस्सा लेकर सफ ल बनाते हैं। इसे हमेशा कायम रखा जाना चाहिए। उर्स के आयोजन के मौके पर मुखिया शकर प्रसाद, एजाज अहमद खा, नईम अहमद, गज्जू सिंह, सेक्रेट्री अब्दुल हसन, नेहाल अंसारी, जमाल अंसारी, कासिम मिया सहित सैंकड़ों की संख्या में मुसलमान व अन्य समुदाय के लोग मौजूद थे। विधि व्यवस्था बनाने में के थाना प्रभारी हरीश कुमार पाठक ने पुलिस बल के साथ महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

chat bot
आपका साथी