विश्व में कीर्तिमान बना रहीं महिलाएं

संवाद सहयोगी पाकुड़ विश्व महिला दिवस के अवसर पर जिला विधिक सेवा प्राधिकार की ओर से

By JagranEdited By: Publish:Sat, 09 Mar 2019 01:05 AM (IST) Updated:Sat, 09 Mar 2019 01:05 AM (IST)
विश्व में कीर्तिमान बना रहीं महिलाएं
विश्व में कीर्तिमान बना रहीं महिलाएं

संवाद सहयोगी, पाकुड़ : विश्व महिला दिवस के अवसर पर जिला विधिक सेवा प्राधिकार की ओर से स्थानीय रानी ज्योतिर्मयी बालिका उच्च विद्यालय में शुक्रवार को विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। इसका उद्घाटन प्राधिकार के सचिव सुनील दत्त द्विवेदी ने किया। प्राधिकार के सचिव ने कहा कि आज पूरी दुनिया में महिलाएं मुकाम खुद तय कर रही हैं। वह अब अपने फैसलों को लेकर पुरुषों पर निर्भर नहीं है। दूसरी तरफ महिलाओं को लेकर अब पुरुषों अपनी जिम्मेदारी समझने लगे हैं। कहने को तो भारत में पुरुष प्रधान समाज है, लेकिन अब इस मिथक से आगे बढ़ते हुए वह महिलाओं की हौसला अफजाई करते हैं। पुरुष अब उनका पूरा समर्थन करते हैं। घर, परिवार, समाज और दुनिया बिना महिलाओं के संभव ही नहीं। इनके बिना कोई भी कल्पना नहीं की जा सकती। उन्होंने कहा कि जब तक समाज में लोगों की मानसिकता नहीं बदलेगी, तब तक महिलाओं से जुड़ी तमाम समस्याएं दूर नहीं होंगी। महिलाएं पूरी दुनिया के अलग-अलग क्षेत्रों में कीर्तिमान रच रही है। इस अवसर पर डा. समरुल हक, रिटेनर अधिवक्ता राजीव झा, प्रधानाध्यापक कौशर कबीर, पिकी मंडल, कमला राय गांगुली सहित शिक्षक- शिक्षिका व छात्राएं उपस्थित थी।

chat bot
आपका साथी