महासमर..झामुमो के हुए भाजपा जिलाध्यक्ष देवीधन

संवाद सूत्र पाकुड़िया (पाकुड़) भाजपा से टिकट नहीं मिलने से नाराज चल रहे जिलाध्यक्ष देवी

By JagranEdited By: Publish:Wed, 13 Nov 2019 06:44 PM (IST) Updated:Thu, 14 Nov 2019 06:22 AM (IST)
महासमर..झामुमो के हुए भाजपा जिलाध्यक्ष देवीधन
महासमर..झामुमो के हुए भाजपा जिलाध्यक्ष देवीधन

संवाद सूत्र, पाकुड़िया (पाकुड़) : भाजपा से टिकट नहीं मिलने से नाराज चल रहे जिलाध्यक्ष देवीधन टुडू ने दर्जनों कार्यकर्ताओं के साथ बुधवार को झामुमो का दामन थाम लिया। पाकुड़िया स्थित कार्यालय में देवीधन का स्वागत किया गया। विधायक प्रो. स्टीफन मरांडी, जिलाध्यक्ष श्याम यादव ने उन्हें माला पहनाकर स्वागत किया। विधायक ने अन्य आगन्तुक कार्यकर्ताओं का भी स्वागत किया। भवेश मुर्मू, अब्दुल बनीज, शिवलाल बेसरा, हरिदास टुडू, दीपक जायसवाल, अप्पू साह, निमाई चौधरी, देवीलाल मरांडी, मनसा टुडू, सुरेश राय, मुन्ना अंसारी सहित झाविमों के कार्यकर्ताओं ने भी झामुमो का दामन थाम लिया। इस मौके पर प्रमुख सुशीला मरांडी, उर्मिला हांसदा, महमूद आलम, इमानुएल मुर्मू, खुर्शीद आलम, हरिवंश चौबे, अशोक भगत, मैनुद्दीन अंसारी, मंजर आलम सहित सैकड़ों पार्टी कार्यकर्ता उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी