जन्म-मृत्यु का रखें प्रमाण, नहीं होने कभी परेशान

संवाद सूत्र पाकुड़िया (पाकुड़) प्रखंड सभागार में जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र के प्रति लोगों को जागरू

By JagranEdited By: Publish:Fri, 01 Mar 2019 07:03 PM (IST) Updated:Fri, 01 Mar 2019 07:03 PM (IST)
जन्म-मृत्यु का रखें प्रमाण, नहीं होने कभी परेशान
जन्म-मृत्यु का रखें प्रमाण, नहीं होने कभी परेशान

संवाद सूत्र, पाकुड़िया (पाकुड़) : प्रखंड सभागार में जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए प्रखंडस्तरीय प्रशिक्षण शिविर लगा। इसमें आंगनबाड़ी सेविका और एएनएम शामिल हुई। प्रशिक्षण में जिला सहायक सांख्यिकी पदाधिकारी कमलेश कुमार, प्रवीण कुमार, विशाल सरकार एवं रोहित सिंह ने जन्म और मृत्यु प्रमाण पत्र की महत्ता पर प्रकाश डालते हुए बताया कि बिना जन्म प्रमाणपत्र के अच्छे विद्यालय में बच्चों का न तो नामांकन होगा और न हीं ड्राइविग लाइसेंस बनेगा। मतदाता पहचान पत्र और आधार कार्ड भी नहीं बन पाएगा। ऐसे में सरकारी सुविधाओं से वंचित रह सकते हैं। मृत्यु प्रमाण पत्र के बिना आश्रितों को सरकार से मिलने वाला लाभ नहीं मिल पाएगा, बैंकों व एलआइसी का पैसा भी नहीं निकल पाएगा और न ही अनुकम्पा पर नौकरी मिलेगी। इसलिए जन्म और मृत्यु का पंजीकरण होना हर हाल में जरूरी है। प्रशिक्षण में निर्देश दिया गया कि अपने अपने क्षेत्र में जन्म और मृत्यु होने पर सांख्यिकी विभाग में रजिस्ट्रेशन सुनिश्चित कराने हेतु प्रचार प्रसार करें।

बताया गया कि प्रत्येक परिवार में जन्म और मृत्यु की घटना का पंजीयन करवाना कानूनन आवश्यक है। घटना के 21 दिनों तक पंजीयन नि:शुल्क होता है तथा 21 दिनों के बाद शुल्क चुकता कर पंजीयन होता है। प्रशिक्षण में जन्म और मृत्यु प्रमाण पत्र बनाने की प्रक्रिया के बारे में भी जानकारी दी गयी।

chat bot
आपका साथी