खनन क्षेत्र में होंगे सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम

हिरणपुर (पाकुड़) थाना परिसर में शुक्रवार को खदान व क्रशर संचालकों की बैठक हुई।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 20 Mar 2020 05:32 PM (IST) Updated:Fri, 20 Mar 2020 05:32 PM (IST)
खनन क्षेत्र में होंगे सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम
खनन क्षेत्र में होंगे सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम

हिरणपुर (पाकुड़) : थाना परिसर में शुक्रवार को खदान व क्रशर संचालकों की बैठक हुई। अध्यक्षता थाना प्रभारी बृजमोहन राम ने की। खदान व क्रशर संचालकों ने खनन क्षेत्र में बढ़ी अपराधिक घटनाओं को लेकर चिता जाहिर की। संचालकों ने पुलिस से मांग की कि खनन क्षेत्र में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किया जाए। खदान संचालकों ने बीते दो-तीन माह में नूरजमाल के क्रशर, मानसिंहपुर में लूट, डकैती की घटनाओं पर चर्चा की गई। संचालकों ने कहा कि रात्रि में पुलिस नियमित गश्ती करे। तभी घटनाओं पर अंकुश लग सकती है। थाना प्रभारी खदान व क्रशर संचालकों को आश्वस्त किया कि खनन क्षेत्र में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए जाएंगे। घटनाओं को अंजाम देने वाले अपराधियों को शीघ्र ही पकड़ लिया जाएगा। थान प्रभारी ने खदान व क्रशर संचालकों से आग्रह किया कि अपराधिक घटनाओं को रोकने में पुलिस का सहयोग करें। इस मौके पर लुतफुल हक, नुरजमाल शेख, जियाउर शेख, हाबु शेख, भानु साहा, सफीकुल इस्लाम सहित अन्य उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी