महामारी के दौर में केंद्र सरकार ने किए उत्कृष्ट कार्य

संवाद सहयोगीपाकुड़ सेवा सप्ताह कार्यक्रम के तहत भाजपा प्रदेश मंत्री शर्मिला रजक के नेतृत्व म

By JagranEdited By: Publish:Fri, 18 Sep 2020 05:41 PM (IST) Updated:Fri, 18 Sep 2020 05:41 PM (IST)
महामारी के दौर में केंद्र सरकार ने किए उत्कृष्ट कार्य
महामारी के दौर में केंद्र सरकार ने किए उत्कृष्ट कार्य

संवाद सहयोगी,पाकुड़: सेवा सप्ताह कार्यक्रम के तहत भाजपा प्रदेश मंत्री शर्मिला रजक के नेतृत्व में प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिन पर शुक्रवार को सदर प्रखंड के कोलाजोड़ा पंचायत में पौधारोपण किा गया। इसके बाद ग्रामीणों के बीच मास्क वितरण किया गया। भाजपा नेत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री के जीवन में सेवा प्रमुख लक्ष्य रहा है। वे सबका साथ, सबका विकास मंत्र से देश के विकास के पथ पर अग्रसर हैं। उनके नेतृत्व वाली सरकार में निर्णय निर्माण की असीम क्षमता है। चीन या पाकिस्तान हर मोर्चे पर नरेंद्र मोदी की नेतृत्व वाली सरकार शानदार काम कर रही है। कोरोना जैसी वैश्विक महामारी के दौर में भी केंद्र सरकार उत्कृष्ट काम कर रही है। भाजपा नेत्री मीरा प्रवीण सिंह, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष शबरी पाल ने ईश्वर से पीएम मोदी के दीर्घायु जीवन प्रदान करने की कामना की। इस मौके पर कृष्णा साहा, साधना ओझा, पंकज साहा, पिका पटेल,असीम मंडल, सहित दर्जनों लोग मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी