किसानों को बताया मिट्टी जांच का फायदा

जागरण टीम पाकुड़/हिरणपुर हिरणपुर प्रखंड परिसर स्थित सभागार में गुरूवार को किसान

By JagranEdited By: Publish:Thu, 24 Sep 2020 06:26 PM (IST) Updated:Fri, 25 Sep 2020 05:15 AM (IST)
किसानों को बताया मिट्टी जांच का फायदा
किसानों को बताया मिट्टी जांच का फायदा

जागरण टीम, पाकुड़/हिरणपुर : हिरणपुर प्रखंड परिसर स्थित सभागार में गुरूवार को किसान गोष्ठी का आयोजन किया गया। शुभारंभ प्रखंड कृषि पदाधिकारी सूरज मालतो ने किया। गोष्ठी में किसानों को खरीफ फसल धान में लगने वाली कीट व उसकी रोकथाम के बारे में बताया। रबी फसल की तैयारी करने की जानकारी दी गई। प्रखंड कृषि पदाधिकारी ने बताया कि रबी मौसम में किसानों को सरसों का बीज दिया जाएगा।

प्रखंड कृषि पदाधिकारी ने सरसों की खेती करने का भी तरीका बताया। इसके अलावा किसानों को मिट्टी जांच और उससे होने वाले फायदे के बारे में जानकारी दी गई। परती भूमि योजना सहित अन्य योजनाओं के बारे में जानकारी दी गई। इस मौके पर सहायक तकनीकी प्रबंधक मो. जुनैद, तकनीकी सहायक राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा मिशन के सपन सोनल, रेशमा, सेवन हेम्ब्रम व कामरूज्जमान उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी