पानी बचाने में महती भूमिका निभाएंगे स्कूली बच्चे

हिरणपुर (पाकुड़) जल संचयन को लेकर जिला प्रशासन व दैनिक जागरण के संयुक्त तत्वाधान में मं

By JagranEdited By: Publish:Wed, 17 Jul 2019 07:24 AM (IST) Updated:Wed, 17 Jul 2019 07:24 AM (IST)
पानी बचाने में महती भूमिका निभाएंगे स्कूली बच्चे
पानी बचाने में महती भूमिका निभाएंगे स्कूली बच्चे

हिरणपुर (पाकुड़): जल संचयन को लेकर जिला प्रशासन व दैनिक जागरण के संयुक्त तत्वाधान में मंगलवार को हिरणपुर स्थित मॉडल प्लस टू विद्यालय में जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें जागरण जलसेना का गठन किया गया। प्रधानाध्यापक पुलक कुमार मित्रा ने बताया कि बीते कई वर्षो से जल की समस्याओं से आम लोगों को जूझना पड़ रहा है। इसका कारण निरंतर भूगर्भ जल का नीचे जाता स्तर है। सहायक शिक्षक मनीष गुप्ता ने बताया कि जल ही जीवन है पर आज जल ही हमसे काफी दूर जाने लगा है। हम जहां-तहां जल की बर्बादी करने में लगे हुए है। जल की व्यर्थ बर्बादी से आने वाले वर्षो में हमें काफी संघर्ष करना होगा। इससे बचने के लिए हमें जल का संरक्षण व संचयन करना होगा। इसमें विशेषकर वर्षा जल की काफी अहमियत है। जिसे हम सहज ढंग से संग्रह कर सकते हैं। घरों के आसपास शॉकपिट बनाकर पानी का संचयन कर सकते हैं। सरकार के साथ साथ जलसंरक्षण हरेक मानव का दायित्व है। इस मौके पर जागरण जल सेना को जलसंरक्षण के लिए काम करनी की शपथ दिलाई गई। इस मौके पर शिक्षक वीरेंद्र कुमार वर्मा, रमेश प्रसाद गोस्वामी, रूपेश कुमार, बबिता कुमारी, राजकुमार आदि उपस्थित थे।

ये बने जागरण जल सेना

समीर आलम, मनीष कुमार, फरहत परवीन, आफरीन नाज, शिवम कुमार, रियातुल अंसारी, दीपक कुमार साहा, खुशी कुमारी, अंकित साहा, संतोष कुमार साहा, सुजीत स्वर्णकार, अनुज साहा, पूनम कुमारी, छाया कुमारी, जुली कुमारी।

chat bot
आपका साथी