वर्षा जल संरक्षण का लिया संकल्प

पाकुड़ वर्ष जल संचयन अभियान के तहत रविवार को दैनिक जागरण की टीम नगर परिषद क्षेत्र के व

By JagranEdited By: Publish:Sun, 28 Jul 2019 10:46 AM (IST) Updated:Sun, 28 Jul 2019 10:46 AM (IST)
वर्षा जल संरक्षण का लिया संकल्प
वर्षा जल संरक्षण का लिया संकल्प

पाकुड़ : वर्ष जल संचयन अभियान के तहत रविवार को दैनिक जागरण की टीम नगर परिषद क्षेत्र के वार्ड संख्या 13 अजमेरी टोला पहुंची। यहां वार्ड पार्षद असलम अंसारी के नेतृत्व में जल संसद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें लोगों ने वर्षा जल संरक्षण करने का संकल्प लिया। लोगों ने बताया कि जल ही जीवन है। जल के बिना जीवन बेकार है। जल संचयन की दिशा में अभी से ठोस पहल नहीं की गई तो भविष्य में जलसंकट से जूझना पड़ेगा। लोगों ने बताया कि भूमिगत में जल सीमित है। वाटर हार्वेस्टिग के माध्यम से घरों में वर्ष जल का संचय कर सकते हैं। लोगों ने बताया कि घर के बेकार पानी को नाला में नहीं बहना चाहिए। बल्कि बेकार पानी को शॉकपिट में गिरना चाहिए। इससे पानी की समस्या से काफी हद तक निजात मिलेगा।

जल संरक्षण का लिया शपथ

वार्ड पार्षद असलम अंसारी, शंभु केवट, वैद्यनाथ सिंह, बबलू भगत, गुंजन तिवारी, सालकिन, पवन सिंह, मो. राजा, मो. फारूक आदि ने वर्षा जल संरक्षण की शपथ ली। साथ ही वर्षा जल संरक्षण के लिए लोगों को जागरूक करने का संकल्प लिया। वार्ड पार्षद असलम अंसारी ने कहा कि वर्षा जल का दोहन करने के कारण हमलोगों के बीच पेयजल की गंभीर समस्या उत्पन्न हुई है।

उन्होंने कहा कि वार्ड के घरों का भ्रमण कर प्रतिदिन लोगों को जल संचयन के लिए जागरूक करेंगे। साथ ही वर्षा जल संचयन के लिए घरों में वाटर हार्वेटिग व शॉकपिट निर्माण करने की अपील लोगों से करेगें। कार्यक्रम के दौरान दस लोगों ने अपने अपने घरों में वाटर हार्वेस्टिग प्लांट लगाने का संकल्प लिया।

अब खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस, डाउनलोड करें जागरण एप

chat bot
आपका साथी