शरत चंद्र चटर्जी की जयंती पर क्विज का आयोजन

संवाद सहयोगीपाकुड़ झारखंड बंगाली समिति की ओर से रविवार की देर शाम स्थानीय भारत सेवाश्

By JagranEdited By: Publish:Mon, 23 Sep 2019 06:20 PM (IST) Updated:Mon, 23 Sep 2019 06:20 PM (IST)
शरत चंद्र चटर्जी की जयंती पर क्विज का आयोजन
शरत चंद्र चटर्जी की जयंती पर क्विज का आयोजन

संवाद सहयोगी,पाकुड़: झारखंड बंगाली समिति की ओर से रविवार की देर शाम स्थानीय भारत सेवाश्रम संघ परिसर में बंगला साहित्य के चर्चित लेखक शरत चन्द्र चटर्जी की जयंती मनाई गई। इस दौरान बच्चों के बीच क्विज का आयोजन का भी किया गया। इसका उद्घाटन समिति के अध्यक्ष मनीरुददीन अहमद, अधिवक्ता निरंजन घोष व वंदना साहा ने संयुक्त रूप से किया। राम चटर्जी तथा राधेश्याम ने संगीत गायन प्रस्तुत किया। इस मौके पर पार्थो मुखर्जी ने लेखक शरत चंद्र चटर्जी के जीवन पर प्रकाश डाला । इसमें विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने हिस्सा लिया।

क्विज में प्रथम स्थान रानी ज्योतिर्मयी बालिका उच्च विद्यालय पाकुड़, द्वितीय स्थान उत्क्रमित उच्च विद्यालय अंजना तथा तृतीय स्थान उत्क्रमित उच्च विद्यालय इलामी के छात्राओं ने प्राप्त किया है। वहीं प्राथमिक स्तर से प्रथम स्थान बंगला मिशन मध्य विद्यालय, द्वितीय स्थान उत्क्रमित उच्च विद्यालय अंजना तथा तृतीय स्थान उत्क्रमित उच्च विद्यालय रहसपुर प्राप्त किया। मुख्य अतिथियों ने सभी विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। मंच का संचालन वेला मजुमदार ने की।

इस मौके पर सचिव सोमनाथ दास, संतोष कुमार नाग, अनुप सिन्हा, बर्नाली सरकार, देवसनिता सरकार, अभिजीत सरकार, डॉ सुभेनदु बिकास मंडल, सुबोध दफादार, पंचानन सरकार आदि उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी