पाकुड़ भाजपा जिलाध्यक्ष ने दिया इस्तीफा

पाकुड़ विधानसभा चुनाव में पार्टी का टिकट नहीं मिलने से नाराज भाजपा जिलाध्यक्ष देवीधन टुडू न

By JagranEdited By: Publish:Mon, 11 Nov 2019 09:07 PM (IST) Updated:Mon, 11 Nov 2019 09:07 PM (IST)
पाकुड़ भाजपा जिलाध्यक्ष ने दिया इस्तीफा
पाकुड़ भाजपा जिलाध्यक्ष ने दिया इस्तीफा

पाकुड़: विधानसभा चुनाव में पार्टी का टिकट नहीं मिलने से नाराज भाजपा जिलाध्यक्ष देवीधन टुडू ने सोमवार को पद और पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है। यह इस्तीफा उन्होंने पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष लक्ष्मण गिलुआ, भाजपा संथाल परगना प्रभारी प्रदीप वर्मा एवं धर्मपाल को भेजा है। इसकी जानकारी जिलाध्यक्ष ने महेशपुर में बयान जारी कर दी। उन्होंने अपना इस्तीफा प्रत्याशी के नामों की घोषणा के बाद दिया है। बताया जा रहा है कि जिलाध्यक्ष महेशपुर विधानसभा से टिकट की आस में थे, परंतु पार्टी ने झाविमो से भाजपा में आए पूर्व विधायक मिस्त्री सोरेन को महेशपुर से टिकट दिया है। इससे नाराज होकर जिलाध्यक्ष ने इस्तीफा दिया है। हालांकि जिलाध्यक्ष इसे इस्तीफा का कारण नहीं बता रहे हैं। उनका कहना है कि कितना पार्टी का काम करेंगे। बहुत कर लिया अब उम्र भी हो गया है।

chat bot
आपका साथी