यथावत रहेंगे मर्ज किए गए स्कूल : आलमगीर

पाकुड़ सूबे के ग्रामीण विकास मंत्री आलमगीर आलम ने बुधवार को परिसदन में कहा कि भाजपा सर

By JagranEdited By: Publish:Wed, 19 Feb 2020 05:33 PM (IST) Updated:Wed, 19 Feb 2020 05:33 PM (IST)
यथावत रहेंगे मर्ज किए गए स्कूल : आलमगीर
यथावत रहेंगे मर्ज किए गए स्कूल : आलमगीर

पाकुड़ : सूबे के ग्रामीण विकास मंत्री आलमगीर आलम ने बुधवार को परिसदन में कहा कि भाजपा सरकार में मर्ज हुए स्कूलों को यथावत रखा जाएगा। स्कूलों के पुराने दिन वापस लौटेंगे। इसमें पूर्व की तरह पढ़ाई चलेगी। भाजपा सरकार ने मनमानी तरीके से स्कूलों को मर्ज कर दिया था। जो गलत है। सरकार की ओर से इसपर पहल की जा रही है। मंत्री ने कहा कि पाकुड़ विधानसभा क्षेत्र की जनता के हर सुख-दुख में साथ खड़ा रहेंगे। जनता की समस्याओं के समाधान के लिए सरकार ने सरकार आपके द्वार कार्यक्रम शुरू किया है। लोकल स्तर पर समस्या का समाधान किया जाएगा। समस्या का समाधान नहीं होने पर सरकार उसपर संज्ञान लेगी।

कोषागार बंद रहने के मामले में मंत्री ने कहा कि इस मामले में सरकार काफी गंभीर है। कोषागार में शीघ्र ही कामकाज शुरू होगा। बंधु तिर्की और प्रदीप यादव के कांग्रेस में शामिल होने के मामले में उन्होंने कहा कि पार्टी में जुड़ने से पार्टी मजबूत होता है। इरफान ने इस्तीफा नहीं दिया है। आलाकमान ने उसे बातचीत के लिए बुलाया है। सोनिया व राहुल को अंतिम फैसला करना है। बजट सत्र के बारे में उन्होंने कहा कि धरातल पर दिखने वाली योजना को ही बजट में शामिल किया जाएगा। किसानों के हित में बजट पेश किया जाएगा। बिजली, पानी व स्वास्थ्य पर विशेष फोकस रहेगा। पाकुड़-धुलियान जर्जर पथ के बारे में उन्होंने कहा कि टेंडर हो गया। शीघ्र ही सड़क निर्माण का कार्य प्रारंभ हो जाएगा। फिलहाल सड़क को चलने लायक बनाया जाएगा। उन्होंने यह भी कहा नए स्कूल भवन को हैंडओवर नहीं करने की जांच की जाएगी। दोषियों पर कार्रवाई की जाएगी। प्रेसवार्ता में जिलाध्यक्ष उदय लखवानी, मो. शमीम सहित अन्य शामिल थे।

chat bot
आपका साथी