सरकारी लाभ के लिए जन्म-मृत्यु प्रमाणपत्र जरूरी

संवाद सूत्र महेशपुर (पाकुड़) बाल विकास परियोजना कार्यालय में शुक्रवार को जन्म-मृत्यु प्रमा

By JagranEdited By: Publish:Sat, 09 Mar 2019 01:09 AM (IST) Updated:Sat, 09 Mar 2019 01:09 AM (IST)
सरकारी लाभ के लिए जन्म-मृत्यु प्रमाणपत्र जरूरी
सरकारी लाभ के लिए जन्म-मृत्यु प्रमाणपत्र जरूरी

संवाद सूत्र, महेशपुर (पाकुड़) : बाल विकास परियोजना कार्यालय में शुक्रवार को जन्म-मृत्यु प्रमाणपत्र के प्रति लोगों को जागरूक करने के उद्देश्य से प्रखंड स्तरीय प्रशिक्षण का आयोजन किया गया। प्रशिक्षण में आंगनबाड़ी सेविका शामिल हुई। जिला सहायक सांख्यिकी पदाधिकारी कमलेश कुमार ने जन्म और मृत्यु प्रमाण पत्र की महत्ता बताई। कहा कि बिना जन्म प्रमाणपत्र के अच्छे विद्यालय में बच्चों का न तो नामांकन होगा और न ही ड्राइविग लाइसेंस बनेगा। मतदाता पहचान पत्र और आधार कार्ड भी नहीं बनेगा। ऐसे में सरकारी सुविधाओं से वंचित हो सकते हैं। मृत्यु प्रमाण पत्र के बिना आश्रितों को सरकार से लाभ नहीं मिल पाएगा। बैंकों व एलआइसी का पैसा नहीं निकल पाएगा और न ही अनुकंपा पर नौकरी मिलेगी। इसलिए जन्म और मृत्यु का पंजीकरण कराना हर हाल में जरूरी है। 21 दिनों के बाद शुल्क देकर पंजीयन करना पड़ेगा। इस मौके पर सुमित्रा देवी, रूत टुडू, शांति शीला मरांडी के अलावा सैकड़ों सेविकाएं उपस्थित थी।

chat bot
आपका साथी