Jharkhand Crime: पाकुड़ में स्‍कूल से लौट रही छात्रा से दुष्कर्म का प्रयास, पीड़‍िता ने मां को सुनाई आपबीती; दो युवक गिरफ्तार

थाना क्षेत्र के एक सरकारी स्कूल में अध्ययनरत आठवीं की छात्रा के साथ दो युवकों ने सामूहिक दुष्कर्म का प्रयास किया। सफल नहीं होने पर युवकों ने छात्रा के साथ छेड़खानी की। घटना 21 फरवरी की है। पीड़िता की मां ने दोनों आरोप‍ियों के विरुद्ध प्राथमिकी कराई है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपित युवकों को गिरफ्तार कर सोमवार को जेल भेज दिया।

By Ganesh Pandey Edited By: Prateek Jain Publish:Mon, 26 Feb 2024 03:42 PM (IST) Updated:Mon, 26 Feb 2024 03:42 PM (IST)
Jharkhand Crime: पाकुड़ में स्‍कूल से लौट रही छात्रा से दुष्कर्म का प्रयास, पीड़‍िता ने मां को सुनाई आपबीती; दो युवक गिरफ्तार
Jharkhand Crime: पाकुड़ में स्‍कूल से लौट रही छात्रा से दुष्कर्म का प्रयास, पीड़‍िता ने मां को सुनाई आपबीती

HighLights

  • पुलिस ने दो युवकों को गिरफ्तार कर भेजा जेल
  • छात्रा को घसीटकर झाड़ी में ले जाने का प्रयास कर रहे थे युवक

संवाद सूत्र, महेशपुर (पाकुड़)। थाना क्षेत्र के एक सरकारी स्कूल में अध्ययनरत आठवीं की छात्रा के साथ दो युवकों ने सामूहिक दुष्कर्म का प्रयास किया। सफल नहीं होने पर युवकों ने छात्रा के साथ छेड़खानी की।

घटना 21 फरवरी की है। पीड़िता की मां ने दोनों आरोप‍ितों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराई है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपित युवकों को गिरफ्तार कर सोमवार को जेल भेज दिया।

पीड़िता की मां ने बताया कि 21 फरवरी की दोपहर स्कूल छुट्टी होने के पश्चात उनकी बेटी पैदल ही घर आ रही थी। रास्‍ते में पूर्व से घात लगाए बैठे दो युवकों ने उसे पकड़ लिया। दोनों दुष्कर्म करने की नीयत से किशोरी को झाड़ी में ले जाने का प्रयास करने लगे।

पीड़‍िता की मां ने देर से दर्ज कराई शिकायत

सफल नहीं होने पर दोनों ने किशोरी के साथ छेड़खानी भी की। किशोरी किसी तरह दोनों के चंगुल से निकलकर भागने में सफल हो गई। घर पहुंच मां को आपबीती सुनाई। घर पर किशोरी के पिता नहीं रहने के कारण मां ने थाना में विलंब से आवेदन दिया।

केस के अनुसंधानकर्ता दिनेश सिंह ने बताया कि प्राथमिकी के बाद त्वरित कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपितों को उनके घर से गिरफ्तार कर लिया गया।

अनुसंधानकर्ता ने बताया कि छात्रा के साथ दुष्कर्म का प्रयास किया गया था। किशोरी किसी तरह भागने में सफल हो गई। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दोनों को गिरफ्तार कर लिया।

यह भी पढ़ें -

लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस को बड़ा झटका, इस दिग्‍गज नेता ने थामा BJP का दामन

राष्ट्रपति मुर्मु इस दिन आ रहीं झारखंड, सेंट्रल यूनिवर्सिटी के कार्यक्रम में करेंगी शिरकत; सुरक्षा सख्त

chat bot
आपका साथी