महिला थाने में नहीं ली फरियाद तो पीड़िता ने कर दी सड़क जाम

जागरण संवाददाता पाकुड़ महिला थाने में प्राथमिकी दर्ज नहीं होने से नाराज पीड़िता बिटीमय म

By JagranEdited By: Publish:Tue, 24 Aug 2021 09:29 PM (IST) Updated:Tue, 24 Aug 2021 09:29 PM (IST)
महिला थाने में नहीं ली फरियाद तो पीड़िता ने कर दी सड़क जाम
महिला थाने में नहीं ली फरियाद तो पीड़िता ने कर दी सड़क जाम

जागरण संवाददाता, पाकुड़ : महिला थाने में प्राथमिकी दर्ज नहीं होने से नाराज पीड़िता बिटीमय मुर्मू ने मंगलवार को व्यवहार न्यायालय के समीप आधे घंटे तक सड़क जाम कर दिया। इस कारण इस मार्ग से आवागमन बाधित रहा। खबर मिलते ही नगर थाने पुलिस व्यवहार न्यायालय के समीप पहुंची और समझा-बुझाकर जाम हटाया। नगर थाने की पुलिस जामकर्ता महिला को अपने साथ नगर थाने लेकर चली गई। हिरणपुर के जामपुर गांव निवासी बिटीमय का आरोप है कि महिला थाने में उनका केस लेने से इंकार कर दिया। बताया कि 22 अगस्त की रात करीब 10 बजे रविनाथ सोरेन उसके घर का गेट तोड़कर अंदर घुस आया। उस वक्त वह घर पर अकेली थी। उसका पति बंगलोर में रहता है। रविनाथ ने उसके साथ बदसलूकी की। हो-हल्ला करने पर ग्रामीण इकट्ठा हो गए। ग्रामीणों को आते देख रविनाथ भाग निकला। इस मामले की शिकायत लेकर पहले एसपी आवास गई। गार्ड ने बोला कि कार्यालय में जाकर आवेदन दे दें। इसके बाद पीड़िता महिला थाने पहुंची। महिला थाने में भी रिस्पोंस नहीं दिया। विवश होकर महिला ने सड़क जाम कर दिया। हालांकि, वरीय पुलिस पदाधिकारियों के निर्देश पर महिला थाना में प्राथमिकी दर्ज करने की प्रक्रिया चल रही थी।

वर्जन

महिला थाना को शीघ्र ही मामला दर्ज करने का निर्देश दिया गया है। महिला के साथ अन्याय बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

अजीत कुमार विमल, एसडीपीओ, पाकुड़

chat bot
आपका साथी