डीसी ने रोका प्रधानाध्यापकों का वेतन

संवाद सहयोगी, पाकुड़ : डीसी दिलीप कुमार झा ने शुक्रवार को अपने कार्यालय कक्ष में कल्याण

By JagranEdited By: Publish:Fri, 07 Sep 2018 06:43 PM (IST) Updated:Fri, 07 Sep 2018 06:43 PM (IST)
डीसी ने रोका प्रधानाध्यापकों का वेतन
डीसी ने रोका प्रधानाध्यापकों का वेतन

संवाद सहयोगी,

पाकुड़ : डीसी दिलीप कुमार झा ने शुक्रवार को अपने कार्यालय कक्ष में कल्याण एवं शिक्षा विभागों के अधिकारियों के साथ बैठक की। बैठक में उन्होंने छात्रवृति एवं साइकिल वितरण के कार्यों की समीक्षा की। डीसी ने छात्रवृति के वितरण कार्यों में बरती जा रही उदासीनता को लेकर संबंधित सभी विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों के वेतन पर रोक लगा दिया।

आइटीडीए के प्रखंड कल्याण पदाधिकारी सुरेश प्रसाद ने बताया कि पिछले बैठक में डीसी ने जिले के 62385 बच्चों का खाता एक माह में बैंकों में खोलने का निर्देश दिया था। लेकिन इस दौरान मात्र 1663 बच्चों का खाता बैंकों में खोली जा सकी है। इस कारण डीसी ने सभी विद्यालयों के प्रधानाध्यपकों का वेतन रोक दिया है। उन्होंने बताया कि बताया कि बैंकों में बच्चों का खाता खुलने एवं इसकी सूची कल्याण विभाग में जमा होने के बाद ही उन्हें वेतन का भुगतान किया जाएगा। इससे पहले इसकी अनुशंसा बीईईओ करेंगे। छात्रवृति के मद में जिला को 10 करोड़ 14 लाख 47 हजार 500 रुपए का आवंटन प्राप्त हुआ है। इसमें से 8 करोड़ 90 लाख 44 हजार 250 राशि का वितरण हो चुका है। 8वीं कक्षा के लिए साइकिल वितरण के मद में जिला को 3करोड 90 लाख 96हजार राशि प्राप्त हुई है। इसमें से अब तक 2करोड़ 31लाख 63हजार राशि विद्यार्थियों के बैंक खाता में डाल दिया गया है। डीसी ने अधिकारियों को इसी माह शेष विद्यार्थियों के खातों में राशि डालने का निर्देश दिया है। इस मौके पर आइटीडीए निदेशक हीरालाल मंडल, डीआरडीए डायरेक्टर सुनील कुमार ¨सह, सभी बीईईओ, बीपीओ एवं सभी प्रखंड कल्याण पदाधिकारी उपस्थित थे। जिले में एक हजार से अधिक विद्यालय हैं।

chat bot
आपका साथी