अभियंता दिवस पर लगी पॉलीटेक्निक में प्रदर्शनी

स्थानीय पॉलीटेक्निक में शनिवार को भारत रत्न विश्वेश्वरैया की जयंती व अभियंता दिवस मना।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 16 Sep 2018 07:23 PM (IST) Updated:Sun, 16 Sep 2018 07:23 PM (IST)
अभियंता दिवस पर लगी पॉलीटेक्निक में प्रदर्शनी
अभियंता दिवस पर लगी पॉलीटेक्निक में प्रदर्शनी

संवाद सहयोगी, पाकुड़ : स्थानीय पॉलीटेक्निक में शनिवार को भारत रत्न विश्वेश्वरैया की जयंती सह अभियंता दिवस समारोह मना। उद्घाटन केकेएम कॉलेज के प्राचार्य डॉ. कृपाशंकर अवस्थी, डीपीएस के प्राचार्य डॉ. बी.मोहंती, पॉलीटेक्निक के प्राचार्य डॉ.पीके दास व एडमिन हेड निखिल चंद्रा ने किया। संस्थान के छात्रों की ओर से तैयार मॉडल की प्रदर्शनी लगाई गई। डॉ. अवस्थी ने छात्रों द्वारा प्रदर्शित मॉडल की प्रशंसा की। कहा कि यही युवा देश के भविष्य हैं। विश्वेश्वरैया की जीवनी के बारे में छात्रों को बताया गया।

chat bot
आपका साथी