ख्राद डीलरों की मनमानी से जिले के किसान परेशान

संवाद सहयोगी, पाकुड़ : जिले के किसान उर्वर डीलरों की मनमानी से परेशान हैं। इसको लेकर

By JagranEdited By: Publish:Tue, 11 Sep 2018 06:42 PM (IST) Updated:Tue, 11 Sep 2018 06:42 PM (IST)
ख्राद डीलरों की मनमानी से जिले के किसान परेशान
ख्राद डीलरों की मनमानी से जिले के किसान परेशान

संवाद सहयोगी, पाकुड़ : जिले के किसान उर्वर डीलरों की मनमानी से परेशान हैं। इसको लेकर भाजपा किसान मोर्चा के जिला महामंत्री निमाई ठाकुर ने मंगलवार को जिला कृषि पदाधिकारी को पत्र लिखकर जिले में सरकार के द्वारा अनुज्ञप्ति प्राप्त डीलरों की मनमानी की ओर ध्यान आकृष्ट कराया है। जिला महामंत्री ने कृषि पदाधिकारी के नाम प्रेषित पत्र में लिखा है कि जिले के तमाम खाद डीलर जानबूझ कर किसानों को तयशुदा कीमतों से अधिक कीमत पर खाद बेचकर किसानों का आर्थिक शोषण कर रहे हैं। जिला महामंत्री ने अपने पत्र यह भी आरोप लगाया है कि ये तमाम खाद डीलर खाद की कमी का बहाना बनाकर यह अफवाह फैला रहे हैं कि खाद की कमी से उनको सरकार से पर्याप्त मात्रा से कम खाद मुहैया कराया जा रहा है। इसके कारण उन्हें अधिक दर पर खाद खरीदना पड़ता है। खाद डीलरों की इस मनमानी के कारण किसानों को खाद के लिए दर-दर भटकने को मजबूर किया जा रहा है।

chat bot
आपका साथी