देशहित में नागरिकता संशोधन कानून

पाकुड़ भारतीय जनता पार्टी की ओर से रविवार की शाम शहर के कालीभषाण तालाब के समीप ना

By JagranEdited By: Publish:Mon, 20 Jan 2020 04:16 PM (IST) Updated:Mon, 20 Jan 2020 04:16 PM (IST)
देशहित में नागरिकता संशोधन कानून
देशहित में नागरिकता संशोधन कानून

पाकुड़: भारतीय जनता पार्टी की ओर से रविवार की शाम शहर के कालीभषाण तालाब के समीप नागरिक सम्मेलन का आयोजन किया गया। इसमें नागरिकता संशोधन कानून के संबंध में लोगों को जानकारी दी गई। बताया गया कि कानून के संबंध में लोगों को भ्रमित किया जा रहा है। यह कानून लोकहित और देशहित में है। यह नागरिकता देने का कानून है ना कि नागरिकता छिनने का। कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा के जिला संयोजक बलराम दुबे ने की।

कार्यक्रम की शुरुआत वंदे मातरम गीत से हुआ। जिलापाध्यक्ष दिलीप सिंह ने नागरिकता कानून की आवश्यकता और इसकी सच्चाई से लोगों को अवगत कराया। उन्होंने कहा कि नागरिकता संशोधन कानून देश हित में है। इस कानून से किसी को डरने की जरूरत नहीं है। इसके बाद कई लोगों ने नागरिकता कानून पर अपने विचार रखे। कार्यक्रम के दौरान मंच का संचालन जिला महामंत्री विजय भगत ने किया। इस मौके पर पूर्व प्राचार्य त्रिवेणी प्रसाद भगत, रामरंजन सिंह, अरविद साह, कृष्ण कुमार साह, धर्मेन्द्र सिंह, नकुल चौबे, आनन्द मोहन साह, कमलेश त्रिवेदी, पूर्व विधायक बेनी प्रसाद गुप्ता, दानियाल किस्कू, मिस्त्री सोरेन, दुर्गा मरांडी, विवेक तिवारी, सुनील सिन्हा, नगर परिषद अध्यक्ष संपा साह , महामंत्री पंकज कुमार साह, मीरा प्रवीण सिंह, शर्मीला रजक, हिसाबी राय ,अशीम मंडल, रतन भगत, पिक्का पटेल, गुंजन साह, किसान मोर्चा के महामंत्री उदित उदय सेन, खुदीराम साह, साधना ओझा, सपन दुबे, मंडल अध्यक्ष प्रफुल पाल, राम मंडल,विजय भगत,राजू ठाकुर, नरेंद साह धर्मेद्र त्रिवेदी, अरुण चौधरी, साधन झा आदि थे।

chat bot
आपका साथी