महंगाई से खराब हो गया बजट

जागरण संवाददाता पाकुड़ केंद्र की भाजपा सरकार की गलत नीतियों के कारण महंगाई चरम पर

By JagranEdited By: Publish:Thu, 04 Mar 2021 09:29 PM (IST) Updated:Thu, 04 Mar 2021 09:29 PM (IST)
महंगाई से खराब हो गया बजट
महंगाई से खराब हो गया बजट

जागरण संवाददाता, पाकुड़: केंद्र की भाजपा सरकार की गलत नीतियों के कारण महंगाई चरम पर है। पेट्रोल, डीजल व रसोई गैस की बेलगाम कीमतों ने गरीबों का बजट खराब कर दिया है। यह बातें कांग्रेस अल्पसंख्यक मोर्चा के जिलाध्यक्ष शाहीन परवेज ने कही। वे शहर के गांधी चौक पर पुतला दहन कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री जुमलेबाजी बंद कर महंगाई कम करने की दिशा में काम करें। पुतला दहन कार्यक्रम के दौरान कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। इस मौके पर जिलाध्यक्ष उदय लखमानी, उपाध्यक्ष गुलाम मोहम्मद, प्रमोद डोकानिया, कोषाध्यक्ष असद हुसैन, बशीर शेख, मुकुल, नईम शेख, न्यूटन शेख, ओबीसी जिलाध्यक्ष आमिर हमजा, विधायक प्रतिनिधि देबू विश्वास, एनएसयूआइ जिलाध्यक्ष सज्जाद मेहना, मिथुन मरांडी, संतु चौधरी, काबिल मुखिया, अवधेश कुमार झा, रामविलास महतो, मनसारूल मुखिया, सिराजुद्दीन शेख, जहीरुल इस्लाम मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी