जमीन विवाद में खूनी संघर्ष टला

संवाद सूत्र हिरणपुर (पाकुड़) धौपहाड़ी मौजा में विवादित जमीन को दखल करने को लेकर रवि

By JagranEdited By: Publish:Sun, 18 Jul 2021 05:28 PM (IST) Updated:Sun, 18 Jul 2021 05:28 PM (IST)
जमीन विवाद में खूनी संघर्ष टला
जमीन विवाद में खूनी संघर्ष टला

संवाद सूत्र, हिरणपुर (पाकुड़) : धौपहाड़ी मौजा में विवादित जमीन को दखल करने को लेकर रविवार को लाठी-डंडा से लैस होकर दो पक्ष आमने-सामने आ गए। खबर मिलते ही एएसआइ सनातन मांझी, सोहराब खां काफी संख्या में पुलिस बल को लेकर पहुंचे। पुलिस ने दोनों पक्षों को शांत कराकर घर भेजा। पुलिस सक्रियता के कारण खूनी संघर्ष टल गया। पुलिस ने दोनों पक्षों को चेतावनी दी कि शांतिभंग करने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

बता दें कि डांगापाड़ा के निकट धौपहाड़ी मौजा के दाग नंबर 128, 129 में तीन बीघा छह कट्टा जमीन को लेकर रैयत नीबूबाला दासी व दराजमाथ निवासी मजहर हुसैन के बीच वर्षो से विवाद चल रहा है। इस जमीन पर धनरोपनी को लेकर रविवार को दोनों पक्षों के लोग आमने-सामने आ गए। स्थिति तनावपूर्ण हो गई। पुलिस पहुंच दोनों पक्षों को शांत कराया।

रैयत के वारिश सुशील गोराई आदि ने बताया कि यह जमीन हमारी है। बीते वर्ष जमीन विवाद को लेकर अनुमंडल न्यायालय ने जमीन पर धारा 144 लगाया गया था। इसके बाद हमलोगों ने न्यायालय में अपील की। जमीन का बदलनामा वाली बात गलत है। द्वितीय पक्ष के मजहर हुसैन ने बताया कि वर्ष 1954 में उसके दादा मो. इसाक ने जमीन का बदलनामा किया गया था। इसके बाद नियमित रूप से खेती करते आ रहे हैं। बीते वर्ष न्यायालय से जीत मिली। थाना प्रभारी मदन कुमार ने बताया कि मामले को लेकर पुलिस द्वारा त्वरित कार्रवाई की गई। कानून को अपने हाथों में लेने का अधिकार किसी को नही है। अप्रिय घटना का प्रयास करने वाले को बख्शा नही जाएगा। दोनों पक्ष न्यायालय में मामले को निपटारा कर लें।

chat bot
आपका साथी