कलम के धनी के साथ महान देशभक्त थे भगत सिंह

भाजपा जिलाध्यक्ष बलराम दुबे प्रदेश प्रवक्ता मिसफीका हसन मीरा प्रवीण सिंह जिप उपाध्यक्ष मुकेश शुक्ला सहित अन्य कार्यकर्ताओं ने शहीद-ए-आजम के प्रतिमा पर माल्यार्पण व पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 28 Sep 2020 05:24 PM (IST) Updated:Mon, 28 Sep 2020 05:24 PM (IST)
कलम के धनी के साथ महान देशभक्त थे भगत सिंह
कलम के धनी के साथ महान देशभक्त थे भगत सिंह

पाकुड़ : शहीद-ए-आजम भगत सिंह की जयंती सोमवार को मनाई गई। भाजपा एवं शहीद भगत सिंह संघर्ष समिति की ओर से शहर के प्यादापुर स्थित भगत सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया। भाजपा जिलाध्यक्ष बलराम दुबे, प्रदेश प्रवक्ता मिसफीका हसन, मीरा प्रवीण सिंह, जिप उपाध्यक्ष मुकेश शुक्ला सहित अन्य कार्यकर्ताओं ने शहीद-ए-आजम के प्रतिमा पर माल्यार्पण व पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। भाजपा जिलाध्यक्ष ने कहा कि देश की आजादी के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर करने वाले मां भारती के सच्चे सपूत अमर शहीद भगत सिंह थे। प्रदेश प्रवक्ता व भाजपा नेत्री मीरा प्रवीण सिंह ने भगत सिंह के जीवन पर प्रकाश डालते हुए पार्टी कार्यकर्ताओं व लोगों से उनके आदर्शो पर चलने की अपील की। कहा कि शहीद-ए-आजम भगत सिंह क्रांतिकारी देशभक्त ही नहीं बल्कि एक अध्ययन शील विचारक, कलम के धनी, दार्शनिक चितक, लेखक व महान देशभक्त थे। इस मौके पर तुहिन शुक्ला, पंकज कुमार साह, अशीम मंडल, सोहन मंडल, साधना ओझा, रुपाली सरकार, पार्वती दैवी, बेला मजूमदार, पिटू यादव, पिका पटेल, रविशंकर झा, रतन भगत, संजय सरकार महादेव घोष, गणेश रजक, राजा साह, गौरव कुमार आदि मौजूद थे। महेशपुर में अभाविप कार्यकर्ताओं ने भगत सिंह को किया नमन अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं ने सोमवार को आजादी के महानायक भगत सिंह की 113वीं जयंती मनाई। कार्यक्रम का नेतृत्व नगर अध्यक्ष सरोज पाडेय व विभाग सह संयोजक राहुल मिश्रा ने किया। विभाग संयोजक ने क्रांतिकारी भगत सिंह की जीवनी पर प्रकाश डाला। मौके पर नगर मंत्री गौरव तिवारी, विवेक कुमार, देवदास, विक्की राय, अनिकेत सिंह, उदय दास, सुन्नी तिवारी, जीत साहा, शिवशंकर भगत सहित अन्य कार्यकत्र्ता उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी