भंडरा में विवाहिता ने की आत्महत्या

लोहरदगा में विवाहिता ने की आत्महत्या

By JagranEdited By: Publish:Sun, 17 May 2020 08:50 PM (IST) Updated:Sun, 17 May 2020 08:50 PM (IST)
भंडरा में विवाहिता ने की आत्महत्या
भंडरा में विवाहिता ने की आत्महत्या

संवाद सूत्र, भंडरा (लोहरदगा) : लोहरदगा जिले के भंडरा थाना क्षेत्र के कोटा गांव में विवाहिता ने अपने शरीर में केरोसिन डाल कर आग लगा ली। जिससे उसका शरीर बुरी तरह से जल गया। विवाहिता को इलाज के लिए भंडरा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में लाया गया था। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। बताया जाता है कि भंडरा थाना क्षेत्र के कोटा गांव निवासी शंकर उरांव की पत्नी सुकरी उरांव (22 वर्ष) ने बिगत रात मामूली विवाद में घर में रखे केरोसिन को अपने शरीर में उढेल कर आग लगा ली। रविवार की सुबह परिजनों ने बुरी तरह से झुलसी सुकरी को भंडरा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। जहां सुकरी ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। ग्रामीणों का कहना है की शनिवार की देर रात शंकर उरांव व पत्नी सुकरी उरांव के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हुई थी। जिसके बाद सुकरी अपने रूम में जाकर केरोसिन तेल डाल कर आग लगा ली। परिजनों ने किसी तरह से सुकरी के शरीर से आग बुझा लिया। तब तक सुकरी का शरीर बुरी तरह से झुलस गया था। रविवार की अहले सुबह ग्रामीणों के सहयोग से सुकरी को भंडरा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। इलाज के क्रम में सुकरी ने दम तोड़ दिया। चिकित्सक डॉ. ओम कुमार ने कहा कि घायल को स्वास्थ्य केंद्र आने में देर हो गया था। साथ ही शरीर 76 प्रतिशत जल चुका था। जिसके कारण मरीज को नहीं बचाया जा सका। सूचना मिलने के बाद भंडरा पुलिस मामले की पड़ताल में जुट गई है।

chat bot
आपका साथी