लोहरदगा में प्रतिबंधित मांस के साथ दो गिरफ्तार, वेंटिले़टर तोड़ चार फरार

पुलिस ने मौके पर गोवंशीय पशु के मांस और पशुवध के प्रयोग में लाने वाले चाकू छुड़ा कुल्हाड़ी आदि हथियार का भी बरामद किया है।

By Alok ShahiEdited By: Publish:Sat, 28 Mar 2020 12:44 PM (IST) Updated:Sat, 28 Mar 2020 12:44 PM (IST)
लोहरदगा में प्रतिबंधित मांस के साथ दो गिरफ्तार, वेंटिले़टर तोड़ चार फरार
लोहरदगा में प्रतिबंधित मांस के साथ दो गिरफ्तार, वेंटिले़टर तोड़ चार फरार

जागरण संवाददाता, लोहरदगा सदर थाना क्षेत्र में गोवंशीय पशु की हत्या की सूचना पर सदर थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दो आरोपितों को गिरफ्तार किया। जबकि चार लोग मौके पर फरार हो गया। पुलिस ने मौके पर गोवंशीय पशु के मांस और पशुवध के प्रयोग में लाने वाले चाकू, छुड़ा, कुल्हाड़ी आदि हथियार का भी बरामद किया है। सदर थाना प्रभारी जयप्रकाश राणा ने बताया कि घर से बरामद प्रतिबंधित मांस को स्थानीय पशु चिकित्सक से जांच के बाद एफएसएल जांच के लिए सैंपल के तौर पर बहुत कम मात्रा में रखा गया है, जबकि शेष मांस को नियमानुसार विनष्ठ कर दिया गया।

गिरफ्तारी के लिए पुलिस कर रही छापेमारी 

थानेदार ने बताया कि लोहरदगा पुलिस को शुक्रवार की रात सूचना मिली कि घर में गोवंशीय पशु की हत्या कर बिक्री की जा रहा है। इस सूचना का सत्यापन करने के साथ अग्रतर कार्रवाई के लिए उन्होंने हाईवे पुलिस पेट्रोलिंग को निर्देशित कर रैप के जवानों के साथ आरोपित के घर पहुंचे। जहां घर की घेराबंदी कर मामले की जांच के साथ आगे की कार्रवाई शुरू की गई। इस दौरान प्रतिबंधित मांस के साथ तो आरोपित को पकड़ा गया। जबकि मुख्य आरोपी समेत चार लोग घर का वेंटीलेटर तोड़कर फरार हो गए। जिनकी गिरफ्तारी के लिए सदर थाना पुलिस उनके संबंधित ठिकानों पर छापेमारी शुरू कर दी है। 

स्थानीय लोगों ने पुलिसिया कार्रवाई का किया विरोध

इधर गोवंशीय पशु के मांस बिक्री की सूचना पर सदर थाना प्रभारी जयप्रकाश राणा के नेतृत्व में छापेमारी करने पहुंची पुलिस को स्थानीय ग्रामीणों के विरोध का सामना करना पड़ा। जिसकी सूचना मिलने के बाद एसडीपीओ जितेंद्र कुमार सिंह, जैप-1 और महिला बटालियन के पुलिस जवान गांव पहुंचकर स्थिति को संभाला। साथ गिरफ्तार दोनों आरोपितों को सदर थाना लाकर मामले में पूछताछ की। इधर इस मामले में सदर थाना पुलिस छह लोगों के विरुद्ध नामजद प्राथमिकी दर्ज कर फरार आरोपितों की गिरफ्तारी में जुट गई है।

chat bot
आपका साथी