अलग-अलग सड़क दुर्घटनाओं में तीन घायल

लोहरदगा जिले के अलग-अलग स्थानों में सड़क दुर्घटना में 3 लोग घायल हो गए। जिन्हें इलाज के लिए लोहरदगा सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इसमें से प्राथमिक उपचार के बाद एक घायल को बेहतर इलाज के लिए रिम्स रेफर कर दिया गया है। बताया जा रहा है कि सेन्हा थाना क्षेत्र के अरु गांव निवासी मुखा उरांव का पुत्र सोमरा उरांव (2

By JagranEdited By: Publish:Fri, 29 Mar 2019 11:23 PM (IST) Updated:Sat, 30 Mar 2019 06:45 AM (IST)
अलग-अलग सड़क दुर्घटनाओं में तीन घायल
अलग-अलग सड़क दुर्घटनाओं में तीन घायल

लोहरदगा : लोहरदगा जिले के अलग-अलग स्थानों पर सड़क दुर्घटना में 3 लोग घायल हो गए। जिन्हें इलाज के लिए लोहरदगा सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इसमें से प्राथमिक उपचार के बाद एक घायल को बेहतर इलाज के लिए रिम्स रेफर कर दिया गया है। बताया जा रहा है कि सेन्हा थाना क्षेत्र के अरु गांव निवासी मुखा उरांव का पुत्र सोमरा उरांव (28 वर्ष) और कलावरी उरांव का पुत्र मनोहर उरांव (25 वर्ष) सड़क दुर्घटना में घायल हो गए थे। दोनों भंडरा में सड़क दुर्घटना में घायल हुए थे। जहां से उन्हें इलाज के लिए भंडरा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया था। यहां पर प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल भेज दिया गया था। सदर अस्पताल में डॉ बीके पांडे ने दोनों का प्राथमिक उपचार किया। दूसरी दुर्घटना में किस्को थाना क्षेत्र के पतरातू गांव निवासी जोरू उरांव का पुत्र सिजो उरांव (70 वर्ष) सड़क दुर्घटना में घायल हो गया था। सिजो को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां पर डॉक्टर एसपी शर्मा ने सिजो का प्राथमिक उपचार किया। इसके बाद उसे बेहतर इलाज के लिए रिम्स रेफर कर दिया गया।

chat bot
आपका साथी