एकजुटता से ही आंदोलन को मिलती है सफलता : मनी

अखिल झारखंड प्राथमिक शिक्षक संघ लोहरदगा इकाई की बैठक जिला अध्यक्ष मनी उरांव की अध्यक्षता में राजकीय बालिका उच्च विद्यालय लोहरदगा में हुई।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 16 Dec 2018 10:36 PM (IST) Updated:Sun, 16 Dec 2018 10:36 PM (IST)
एकजुटता से ही आंदोलन को मिलती है सफलता : मनी
एकजुटता से ही आंदोलन को मिलती है सफलता : मनी

लोहरदगा : अखिल झारखंड प्राथमिक शिक्षक संघ लोहरदगा इकाई की बैठक जिला अध्यक्ष मनी उरांव की अध्यक्षता में राजकीय बालिका उच्च विद्यालय लोहरदगा में हुई। जिसमें 13-14 दिसंबर को मुख्य सचिव घेराव कार्यक्रम की समीक्षा की गई। इसके अलावे भी कई अहम मुद्दों पर चर्चा हुई। बैठक में जोरदार एवं सफल कार्यक्रम में भाग लेने वाले शिक्षक-शिक्षिकाओं के प्रति संघ ने आभार व्यक्त किया मनी उरांव ने कहा कि एकजुटता से ही आंदोलन को सफलता मिलती है। हमें आगे भी अपनी एकजुटता बनाए रखनी है। रांची की सड़कों पर लोहरदगा जिले के तमाम शिक्षकों की क्रांतिकारी उपस्थिति से आंदोलन में जो मजबूती आई, उसी का परिणाम है कि पहली बार राज्य सरकार को प्राथमिक शिक्षकों के 13 सूत्री समस्याओं के समाधान के लिए लिखित में समझौता करने पर मजबूर होना पड़ा। इस अवसर पर जिला अध्यक्ष मनी उरांव, प्रमंडलीय अध्यक्ष अजय कुमार ¨सह, संगठन मंत्री संजय कुमार ¨सह, राहुल कुमार, शंभू कुमार शर्मा, शशि भूषण प्रसाद आदि उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी