किस्को में महाशिवरात्रि पर हुई पूजा-अर्चना

लोहरदगा के किस्को में चल रही पूजा अर्चना

By JagranEdited By: Publish:Fri, 21 Feb 2020 09:23 PM (IST) Updated:Sat, 22 Feb 2020 06:17 AM (IST)
किस्को में महाशिवरात्रि पर हुई पूजा-अर्चना
किस्को में महाशिवरात्रि पर हुई पूजा-अर्चना

संवाद सूत्र, किस्को (लोहरदगा) : किस्को प्रखंड मुख्यालय सहित ग्रामीण व पहाड़ी क्षेत्रों में सोमवार को महाशिवरात्रि के मौके पर श्रद्धालुओं ने पूजा-अर्चना की। प्रखंड के तिसिया, होंदगा, नारी-नवाडीह, जनवल, बेटहट, हेसापीढ़ी, हिसरी, पतरातु, अरेया, मेरले, जोबांग, खरचा, देवदरिया आदि शिव मंदिरों में सुबह से ही श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी थी। इस अवसर पर मंदिरों को आकर्षक ढंग से सजाया-संवारा गया था। साथ ही कई स्थानों पर भंडारा का भी आयोजन किया गया था।

chat bot
आपका साथी