विकास योजना को धरातल पर उतारे : प्रखंड प्रमुख

लॉटरी से राजश्री और शोभा देवी बनी पंचायत समिति की सदस्य

By JagranEdited By: Publish:Wed, 17 Aug 2022 09:00 PM (IST) Updated:Wed, 17 Aug 2022 09:00 PM (IST)
विकास योजना को धरातल पर उतारे : प्रखंड प्रमुख
विकास योजना को धरातल पर उतारे : प्रखंड प्रमुख

विकास योजना को धरातल पर उतारे : प्रखंड प्रमुख

संवाद सूत्र, सेन्हा (लोहरदगा) : सेन्हा प्रखंड के सभागार में बुधवार को पंचायत समिति की बैठक प्रखंड प्रमुख फुलझरी उरांव की अध्यक्षता में हुई। जिसमें पंचायत समिति सदस्य एवं अधिकारी के साथ फुलझरी उरांव ने प्रखंड क्षेत्र में संचालित विकास योजना की समीक्षा कर संबंधित को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। बैठक में स्थायी समिति की गठन भी किया गया। जिसमें सामान्य प्रशासन एवं वित्त के अध्यक्ष प्रमुख फुलझरी उरांव, स्थायी समिति में कृषि विभाग का अध्यक्ष सफरुद्दीन अंसारी, स्वास्थ्य एवं शिक्षा लक्ष्मी उरांव, महिला समाज कल्याण उप प्रमुख पॉल पन्ना, वन एवं पर्यावरण विभाग का अध्यक्ष सनातन बख्ला, संचार विभाग अध्यक्ष दुर्गा राम, सहकारिता विभाग अध्यक्ष पूनम उरांव को बनाया गया। पंचायत समिति सदस्य के रूप में लॉटरी से दो मुखिया का चयन किया गया। जिसमें अर्रु पंचायत से राजश्री उरांव एवं तोड़ार पंचायत से शोभा देवी का चयन किया गया। मौके पर प्रखंड प्रमुख फुलझरी उरांव ने कहा प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना का केवाईसी कराने के लिए सभी को जागरूक करें।अधिक से अधिक लोगों का केवाईसी कराएं। फसल राहत योजना में पंजीयन कराएं। पेयजल एवं स्वच्छता विभाग से नलकूप की मरम्मत कराएं। पशु शेड का निर्माण कराएं और बरसात में पशुओं को टीका लगाने का कार्य कराएं। मौके पर प्रखंड प्रमुख फुलझरी उरांव, बीडीओ अशोक कुमार चोपड़ा, उप प्रमुख पॉल पन्ना, प्रीति देवी, दुर्गा राम, अमन उरांव, सफरुद्दीन अंसारी, सनातन बख्ला, सबिता केरकेट्टा, पूनम उरांव, अफसाना खातून, सुमंती कुमारी आदि उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी