पुलिस मेंस एसोसिएशन ने जाना पुलिस कर्मियों का हाल

लोहरदगा में पुलिस मेंस एसोसिएशन ने जाना पुलिस कर्मियों का नाम

By JagranEdited By: Publish:Sun, 02 Feb 2020 08:51 PM (IST) Updated:Mon, 03 Feb 2020 06:13 AM (IST)
पुलिस मेंस एसोसिएशन ने जाना पुलिस कर्मियों का हाल
पुलिस मेंस एसोसिएशन ने जाना पुलिस कर्मियों का हाल

जागरण संवाददाता, लोहरदगा : पुलिस मेंस एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने लोहरदगा पहुंचकर पुलिसकर्मियों से मुलाकात करते हुए उनका हाल चाल लिया। लोहरदगा में विगत 23 जनवरी को हुई हिसक घटना के बाद लगे क‌र्फ्यू में प्रतिनियुक्त पुलिसकर्मियों से मुलाकात कर उनकी समस्याओं और यहां मिल रही सुविधाओं पर बात की। एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने पुलिस कर्मियों को दी जा रही सुविधाओं और व्यवस्था से संतुष्ट नजर आए। पुलिस मेंस एसोसिएशन के प्रदेश उपाध्यक्ष राकेश कुमार पांडे ने कहा कि यह लोहरदगा की जनता को समझना होगा कि लोहरदगा पहुंचे पुलिसकर्मी आपके ही बेटे और भाई हैं। उन्हें पत्थर नहीं मारें, हम सभी को मिलकर वातावरण को बेहतर बनाना है। हर एक पुलिसकर्मी कड़ाके की ठंड के बावजूद आपकी सेवा के लिए खड़ा है। सभी का सम्मान करना ही पुरुषार्थ है। एसोसिएशन यहां पर जवानों के खाने-पीने और रहने की व्यवस्था देखने के लिए रांची से आया था। जिले के विभिन्न स्थानों में तैनात जवानों से मिलकर उनका हालचाल लिया है। हमारे जवान विषम परिस्थिति में ड्यूटी करते हुए जिस जज्बे का परिचय दिया है, उसके लिए पुलिस मेंस एसोसिएशन उनके साथ खड़ी है। हम अपने जवानों का आभार प्रकट करते हैं। डीआईजी एवी होमकर और एसपी प्रियदर्शी आलोक सहित सभी वरीय पुलिस अधिकारियों का भी धन्यवाद करते हैं, जिन्होंने हर परिस्थिति में हमारे पुलिस जवानों का साथ दिया है। पुलिस मेंस एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने पुलिसकर्मियों के साथ बैठक भी की। मौके पर मोहम्मद इकबाल हुसैन, पासिग दिग्गी, भरत चंद्र महतो, जेवियर लुगुन, श्याम रंजन कुमार, बिगनी लकड़ा, अशोक कुमार कामेश्वर शर्मा, करण सिंह आदि मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी