देश के रीढ़ हैं किसान, सरकार की योजना का दें लाभ : सिंह

किसानों की मांग को लेकर बीडीओ से की मुलाकात

By JagranEdited By: Publish:Mon, 20 Jan 2020 09:48 PM (IST) Updated:Tue, 21 Jan 2020 06:20 AM (IST)
देश के रीढ़ हैं किसान, सरकार की योजना का दें लाभ : सिंह
देश के रीढ़ हैं किसान, सरकार की योजना का दें लाभ : सिंह

संवाद सूत्र, सेन्हा(लोहरदगा) : स्थानीय किसानों की समस्याओं को लेकर सोमवार को भाजपा का प्रतिनिधिमंडल सेन्हा के प्रखंड विकास पदाधिकारी सच्चिदानंद महतो से मुलाकात की। इस क्रम में भाजपाइओं ने बीडीओ को क्षेत्रिय किसानों की समस्याओं से अवगत कराया और उसके निदान की मांग की। भाजपा किसान मोर्चा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष नेता ओम प्रकाश सिंह ने कहा कि सेन्हा में अब तक धान की खरीदारी शुरू नहीं हुआ है। जिससे किसानों को सरकार द्वारा निर्धारित मूल्य से 13-14 रुपए कम मूल्य पर धान को बिक्री करनी पड़ रही है। केंद्र और राज्य सरकार द्वारा किसानों को सहायता राशि दी जाती थी। उन्होंने कहा कि किसान हमारे देश की रीढ़ हैं। किसानों को सरकार की योजना का लाभ दें, धान की खरीदारी चालू करें। बीडीओ ने कहा कि धान के खरीदारी के लिए गोदाम तैयार है। धान खरीदने वाली कंपनी को अवगत कराया गया है। इसे आते हीं धान खरीदारी की प्रक्रिया शुरू की जाएगी।उन्होंने कहा कि जिस किसान का पूर्व में पंजीयन हो चुका है उसका पंजीयन कराने की जरूरत नहीं है। मौके पर ओम प्रकाश सिंह, राजमोहन राम, नरेन राज, जयप्रकाश साहू, भिखारी भगत, अशोक साहू, प्रदीप सिंह, जितेंद्र महतो आदि उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी