राष्ट्रीय योग ओलंपियाड में शामिल होंगे लोहरदगा के चार बच्चे

लोहरदगा : एनसीईआरटी नई दिल्ली द्वारा आगामी 18-20 जून तक आयोजित राष्ट्रीय योग ओलंपियाड में लोहरदगा क

By JagranEdited By: Publish:Sat, 16 Jun 2018 09:04 PM (IST) Updated:Sat, 16 Jun 2018 09:04 PM (IST)
राष्ट्रीय योग ओलंपियाड में शामिल होंगे लोहरदगा के चार बच्चे
राष्ट्रीय योग ओलंपियाड में शामिल होंगे लोहरदगा के चार बच्चे

लोहरदगा : एनसीईआरटी नई दिल्ली द्वारा आगामी 18-20 जून तक आयोजित राष्ट्रीय योग ओलंपियाड में लोहरदगा के चार बच्चे शामिल होंगे। इस बारे में स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग झारखंड सरकार के अवर सचिव सह निदेशक ने उपायुक्त के माध्यम से शिक्षा विभाग को इसकी सूचना दी है। इन बच्चों में लोहरदगा जिले के भंडरा प्रखंड के राजकीय उत्क्रमित उच्च विद्यालय बड़ागांई के कक्षा आठ का विद्यार्थी अनुराग कुमार राणा, रिशु कुमार राणा, छोटू महतो, ऋषभ कुमार राणा शामिल है। इस राष्ट्रीय योग ओलंपियाड में राज्य के रांची और लोहरदगा जिले के अलग-अलग विद्यालयों से कुल 16 बच्चों का चयन किया गया है। जिसमें रांची के सिल्ली, नामकुम, राहे, बुंडू के विद्यालय के बच्चे शामिल हैं।

chat bot
आपका साथी