कार्यकर्ता विस चुनाव की तैयारी में जुट जाएं : सुखदेव

लोहरदगा : झारखंड मुक्ति मोर्चा की बैठक बुधवार को किस्को बाजार टांड़ में केंद्रीय कमेटी के सक्रिय सदस

By JagranEdited By: Publish:Wed, 13 Jun 2018 09:30 PM (IST) Updated:Wed, 13 Jun 2018 09:30 PM (IST)
कार्यकर्ता विस चुनाव की तैयारी में जुट जाएं : सुखदेव
कार्यकर्ता विस चुनाव की तैयारी में जुट जाएं : सुखदेव

लोहरदगा : झारखंड मुक्ति मोर्चा की बैठक बुधवार को किस्को बाजार टांड़ में केंद्रीय कमेटी के सक्रिय सदस्य हाजी समशुद्दीन अंसारी की अध्यक्षता में हुई। जिसमें संगठन मजबूती सहित अन्य मुद्दों पर चर्चा की गई। मौके पर मोर्चा के पूर्व जिलाध्यक्ष सुखदेव उरांव ने कहा कि कार्यकर्ता अभी से ही विस चुनाव की तैयारी में जुट जाएं। आगामी विस चुनाव में राज्य में झामुमो की सरकार बनना तय है। इसके लिए कार्यकर्ता घर-घर जाकर लोगों को पार्टी के उद्देश्यों की जानकारी दें। झामुमो ही राज्य का विकास कर सकती है। झामुमो जनता के बीच पहुंचकर सरकार की नाकामियों को बताएं। साथ ही लोगों को पार्टी से जोड़ने का काम करें। बैठक में झामुमो के संयोजक मंडली का भी गठन किया गया। मौके पर केंद्रीय कमेटी सदस्य लूथर कुजूर, रंथू उरांव, बिहारी उरांव, उधवा उरांव, साकिर अंसारी, इमरान खान, इम्तियाज अंसारी, महबूब आलम, अरशद अंसारी आदि मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी