कैरो प्रखंड के 11 विद्यालयों को दूसरे में किया जाएगा विलय

प्रखंड के सभागार में बुधवार को प्रखंड शिक्षा समिति की बैठक बीडीओ मनोज कुमार की अध्यक्षता में हुई। जिसमें प्रखंड विकास पदाधिकारी ने प्रखंड क्षेत्र के अधिन

By JagranEdited By: Publish:Wed, 19 Dec 2018 10:26 PM (IST) Updated:Wed, 19 Dec 2018 10:26 PM (IST)
कैरो प्रखंड के 11 विद्यालयों को दूसरे में किया जाएगा विलय
कैरो प्रखंड के 11 विद्यालयों को दूसरे में किया जाएगा विलय

कैरो (लोहरदगा) : प्रखंड के सभागार में बुधवार को प्रखंड शिक्षा समिति की बैठक बीडीओ मनोज कुमार की अध्यक्षता में हुई। इसमें प्रखंड विकास पदाधिकारी ने प्रखंड क्षेत्र के अधीन सरकारी विद्यालयों के पुनर्गठन के लिए प्रखंड के कुल 11 विद्यालयों के मर्ज करने का प्रस्ताव जिलास्तर पर भेजने के निमित्त विचार-विमर्श किया। इसके बाद राजकीय मध्य विद्यालय चाल्हो के कक्षा 6 से 8 तक को राजकीय मध्य विद्यालय गजनी, मध्य विद्यालय चिपो को बसरी, मध्य विद्यालय खरता को बुनियादी विद्यालय हनहट व मध्य विद्यालय हुदू को मध्य विद्यालय गितिलगढ़ में मर्ज करने का प्रस्ताव पारित किया गया। इसी तरह 7 प्राथमिक विद्यालयों को भी अन्य विद्यालयों में मर्ज किया गया। जिसमें प्राथमिक विद्यालय टाटी, खरता व बक्शी को मध्य विद्यालय सढ़ाबे, प्राथमिक विद्यालय चेरिमा राजपुतटोली को उत्कृमित उच्च विद्यालय नगजुआ, प्राथमिक विद्यालय टांड़टोली खरता को मध्य विद्यालय खरता, प्राथमिक विद्यालय गोपालगंज को मध्य विद्यालय चाल्हो, प्राथमिक विद्यालय जामुनटोली को विराजपुर व प्राथमिक विद्यालय खंडा छोटकी टोली को मध्य विद्यालय खंडा में मर्ज किया गया। मौके पर बीईईओ सीमा कुमारी ने बताया कि सभी मर्ज विद्यालयों को सूचीबद्ध कर जिले को प्रस्ताव भेजने की बात कही। बैठक में बीडीओ मनोज कुमार, बीईईओ सीमा कुमारी, बीपीओ ओम प्रकाश रंजन, सांसद प्रतिनिधि लखन उरांव, विधायक प्रतिनिधि किशोर भगत, प्रभारी प्रखंड कल्याण पदाधिकारी नुतन कुमारी, प्रकाश मिश्रा, शैलेंद्र कुमार, प्रकाश शाहदेव सहित सीआरपी-बीआरपी मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी