Lohardaga Car Accident: लोहरदगा में भीषण सड़क हादसा, तेज रफ्तार कार ने ट्रक में मारी टक्कर, एक की मौत, 3 घायल

Lohardaga Car Accident गुरूवार को रांची-लोहरदगा में भीषण सड़क हादसा हो गया। एक तेज रफ्तार कार ने एक ट्रक को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। इस दुर्घटना में मौके पर ही एक युवक की मौत हो गई जबकि कार में सवार तीन युवक गंभीर रूप से घायल हो गए।

By Jagran NewsEdited By: Publish:Thu, 23 Mar 2023 03:52 PM (IST) Updated:Thu, 23 Mar 2023 03:52 PM (IST)
Lohardaga Car Accident: लोहरदगा में भीषण सड़क हादसा, तेज रफ्तार कार ने ट्रक में मारी टक्कर, एक की मौत, 3 घायल
Lohardaga Car Accident: रफ्तार का कहर, मौके पर एक की मौत, तीन गंभीर।

जागरण संवाददाता, लोहरदगा।Lohardaga Car Accident: लोहरदगा-रांची मुख्य मार्ग पर लोहरदगा के पावरगंज चौक के पास रफ्तार का कहर देखने को मिला। गुरुवार को तेज रफ्तार कार ने एक ट्रक को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। इस दुर्घटना में मौके पर ही एक युवक की मौत हो गई, जबकि कार में सवार तीन युवक गंभीर रूप से घायल हो गए।

बेहतर इलाज के लिए घायलों को रिम्स में किया गया रेफर

स्थानीय लोगों की सहायता से कार का शीशा तोड़कर घायलों को इलाज के लिए तत्काल लोहरदगा सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। सदर अस्पतालम में प्राथमिक उपचार के बाद युवकों को गंभीर हालत को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए रिम्स रेफर कर दिया गया है।

घायलों की हालत गंभीर

मृतक की पहचान रांची के बुढ़मू थाना क्षेत्र निवासी और लोहरदगा के चंदवा मुख्य मार्ग पर स्थित पेट्रोल पंप के कर्मचारी अरुण सोनी के रूप में हुई है। जबकि दुर्घटना में पेट्रोल पंप मालिक शिवम भगत, दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। सभी तीनों घायलों को रिम्स रेफर कर दिया गया है। तीनों की स्थिति बेहद गंभीर बताई जा रही है।

कार के उड़े परखच्चे

दुर्घटना इतनी जबरदस्त थी कि कार के परखच्चे उड़ गये। दुर्घटना में कार का आगे का हिस्सा पूरी तरह से बर्बाद हो गया है। सूचना मिलते ही सदर थाना पुलिस मामले की जांच और आगे की कार्रवाई में जुट गई है।

पार्टी ले लौट रहे थे कार सवार

बताया जा रहा है कि ब्रेजा कार से शिवम, दीपक, संजय और अरुण लोहरदगा में किसी पार्टी में शामिल होकर वापस कुडू लौट रहे थे। तभी शहर के पावरगंज चौक के पास कार चालक ने कार पर अपना नियंत्रण खो बैठा।

घायलों को कार का शीशा तोड़ निकाला गया बाहर

लोगों ने बताया कि हादसे के वक्त कार की रफ्तार काफी तेज थी। इसी क्रम में कार चालक ने रांची की ओर जा रहे ट्रक ने पीछे से जोरदार ढंग से टक्कर मार दी। दुर्घटना में अरुण सोनी की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि दुर्घटना में शिवम, संजय और दीपक गंभीर रूप से घायल हो गए।

वहीं पर रामनवमी को लेकर अखाड़ा की सजावट कर रहे युवकों ने तत्काल कार का शीशा तोड़कर घायलों को कार से निकालकर इलाज के लिए अस्पताल भेजा।

chat bot
आपका साथी