भंडरा में भव्य कलश यात्रा के साथ नवरात्र पाठ शुरू

भंडरा में कलश स्थापना के साथ नवरात्र शुरू हो गया।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 29 Sep 2019 09:02 PM (IST) Updated:Mon, 30 Sep 2019 06:34 AM (IST)
भंडरा में भव्य कलश यात्रा के साथ नवरात्र पाठ शुरू
भंडरा में भव्य कलश यात्रा के साथ नवरात्र पाठ शुरू

संवाद सूत्र, भंडरा (लोहरदगा) : कलश स्थापना के साथ रविवार को भंडरा प्रखंड क्षेत्र में नवरात्र पाठ शुरु हुआ। नवरात्र के शुरू होते ही प्रखंड क्षेत्र में मां दुर्गा की पूजा-अर्चना में भक्त जुट गए। भंडरा प्रखंड के भंडरा, भौंरो व बेदाल गांव में रविवार को झमाझम बारिश के बावजूद कलश यात्रा में सैकड़ों की संख्या में महिलाएं शामिल हुई। युवा नव निर्माण पूजा समिति के 151 सदस्य के साथ नव युवक संघ दुर्गा पूजा समिति से 101 महिलाओं ने भौंरो नदी से विधिवत पूजा-अर्चना करने के बाद कलश की स्थापना किया। झमाझम बारिश के बाद भी कलश यात्रा में शामिल महिलाएं व बच्चियों का उत्साह देखते ही बन रहा था। कलश यात्रा में मां दुर्गा के उद्घोष से पूरा क्षेत्र मां दुर्गा के पूजा आराधना में लीन लग रहा था। कलश स्थापना के बाद युवा नव निर्माण दुर्गा पूजा समिति द्वारा भक्तों के बीच शर्बत, चना-गुड़ व केला का वितरण किया गया। इधर बेदाल व भौंरों में भी विधिवत कलश स्थापना के साथ ही नवरात्र पाठ शुरु कर दिया गया।

chat bot
आपका साथी