घटना के तुरंत बाद सोशल मीडिया पर आने लगे पोस्ट

??????? ??? ?????????? ?????? ????? ???????? ?? ?????? ?? ???? ?? ???? ???? ?????? ?? ???? ???? ?? ????? ????? ??????? ??? ?? ???-??? ??????? ??? ??? ???? ??? ??

By JagranEdited By: Publish:Thu, 23 Jan 2020 08:05 PM (IST) Updated:Fri, 24 Jan 2020 06:21 AM (IST)
घटना के तुरंत बाद सोशल मीडिया पर आने लगे पोस्ट
घटना के तुरंत बाद सोशल मीडिया पर आने लगे पोस्ट

लोहरदगा : लोहरदगा में उपद्रवियों द्वारा आगजनी, तोड़फोड़ और मारपीट की घटना को लेकर सोशल मीडिया पर काफी सक्रियता दिखी। घटना के तुरंत बाद ही सोशल मीडिया पर पोस्ट आने लगे। शहर के कई इलाकों में काम-काज में व्यस्त लोगों को इस घटना की जानकारी सोशल मीडिया से ही मिली। जैसे ही सोशल मीडिया से लोगों को घटना की जानकारी मिली, लोग परेशान हो उठे। एक-दूसरे को फोन कर घटना के बारे में जानने की कोशिश करने लगे। ताबड़तोड़ फोन की घंटी सुनाई पड़ रही थी। अफरा-तफरी का माहौल बन गया था। सोशल मीडिया के माध्यम से भी लोग अपनों के बारे में जानने की कोशिश करते रहे। कुल मिलाकर ना सिर्फ लोहरदगा में असमंजस की स्थिति बनी रही, बल्कि तनावपूर्ण स्थिति होने की वजह से लोगों की जान भी अटकी रही है।

chat bot
आपका साथी