लोहरदगा में बनाए गए 1.23 लाख गोल्डेन कार्ड

लोहरदगा में गोल्डेन कार्ड बनाया गया।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 23 Sep 2019 09:56 PM (IST) Updated:Tue, 24 Sep 2019 06:39 AM (IST)
लोहरदगा में बनाए गए 1.23 लाख गोल्डेन कार्ड
लोहरदगा में बनाए गए 1.23 लाख गोल्डेन कार्ड

संवाद सहयोगी, लोहरदगा : प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना (आयुष्मान भारत) के गोल्डेन कार्ड निर्माण अभियान के तहत कुल 1.23 गोल्डेन कार्ड बनाए गए हैं। विगत 16 अगस्त 2019 को पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की पहली पुण्यतिथि पर राज्य सरकार ने कैंप मोड में सभी जिलों में गोल्डन कार्ड बनाने के लिए एक अभियान की शुरूआत की थी। लोहरदगा जिले में 16 अगस्त 2019 से 22 सितंबर तक चले इस अभियान में कुल एक लाख तेईस हजार छह सौ तेरह गोल्डन कार्ड बनाए जा चुके हैं। वहीं योजना प्रारंभ से लेकर अब तक जिले में कुल एक लाख पचहत्तर हजार चार सौ सत्ररह लोगों का गोल्डन कार्ड बनाया जा चुका है। किस प्रखंड में कितने कार्ड बने

लोहरदगा : राज्य में 16 अगस्त से 23 सितंबर तक कैंप मोड में विशेष अभियान के तहत गोल्डन कार्ड बनाया गया। लोहरदगा जिले में लोहरदगा प्रखंड में 13527, किस्को प्रखंड में 5157, पेशरार प्रखंड में 1791, भंडरा प्रखंड में 9231, कैरो प्रखंड में 7767, कुडू प्रखंड में 12204 और सेन्हा प्रखंड में 12298 गोल्डन कार्ड बनाए गए।

chat bot
आपका साथी