आज से शुरू होगा स्वंयभू महादेव मंदिर का निर्माण कार्य

लोहरदगा : स्वयंभू महादेव सांस्कृतिक एवं ऐतिहासिक न्यास समिति की बैठक बुधवार को मंदिर पि

By JagranEdited By: Publish:Wed, 17 Jan 2018 08:45 PM (IST) Updated:Wed, 17 Jan 2018 08:45 PM (IST)
आज से शुरू होगा स्वंयभू महादेव मंदिर का निर्माण कार्य
आज से शुरू होगा स्वंयभू महादेव मंदिर का निर्माण कार्य

लोहरदगा : स्वयंभू महादेव सांस्कृतिक एवं ऐतिहासिक न्यास समिति की बैठक बुधवार को मंदिर परिसर में समिति के अध्यक्ष डॉ. शंभूनाथ चौधरी की अध्यक्षता में हुई। जिसमें कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। बैठक में कहा गया कि 18 जनवरी से मंदिर निर्माण के अंतिम चरण का कार्य प्रारंभ किया जाएगा। मंदिर निर्माण कार्य प्रारंभ करने से पहले ट्रस्ट के पदाधिकारियों, सदस्यों एवं लोहरदगा जिला के गणमान्य लोगों की उपस्थिति में दस बजे संकल्प ध्वज फहराया जाएगा। विधायक सुखदेव भगत ने विधायक मद से विवाह मंडप निर्माण के लिए दस लाख की राशि स्वीकृत की है। देश के प्रसिद्ध शिल्पकार ¨लगराज द्वारा मंदिर निर्माण को मूर्त रूप दिया जा रहा है। इस मंदिर के निर्माण में लोग सदस्यता स्वीकार कर आर्थिक सहयोग कर रहे है। डा. एसएन चौधरी ने कहा कि मंदिर निर्माण से लोगों की आस्था जुड़ी हुई है। इससे पर्यटन को भी बढ़ावा मिलेगा। डॉ शभूनाथ चौधरी ने सभी नगरवासियों से अपील की कि संकल्प ध्वज का ध्वजारोहण के समय उपस्थित रहकर मंदिर निर्माण में सहयोग करें। बैठक में मुख्य ट्रस्टी श्रवण ¨सह, डॉ शैलेश कुमार, गुप्तेश्वर प्रसाद गुप्ता, डॉ बीके पांडेय, अशोक ¨सह, कृष्णमोहन केशरी, अरुण राम, सुरेंद्र प्रसाद ¨सह, दिनेश कुमार ¨सह, अनिल ¨सह, अनुग्रह कुमार ठाकुर, प्रदीप हिन्द, अजय मोदी, शिवदयाल साहू, अशोक कुमार मेहता, धनेश्वर जायसवाल, अशोक यादव, रामकुमार ¨सह, जगदीश यादव, रामचंद्र गोप, सतीश जायसवाल, अजय पंकज, राजेश महतो, रमेश मिश्रा, रामप्रवेश गुप्ता, उमेश ¨सह, उदय कुंवर, लोकेश केशरी, अजय कुमार ¨सह, राजेश कुमार ¨सह, कुबेर भगत आदि मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी